{"_id":"57359e7e4f1c1b771b919b03","slug":"susannah-mushatt-jones-the-world-s-oldest-person-has-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे वृद्ध महिला का निधन, 10 दिन से थीं बीमार ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
दुनिया की सबसे वृद्ध महिला का निधन, 10 दिन से थीं बीमार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की सबसे वृद्ध महिला का निधन
- फोटो : Reuters
दुनिया की सबसे अधिक उम्र की महिला का अमेरिका के न्यूयॉर्क में निधन हो गया है। मृत महिला का नाम सुसान्नथ मुसहथ जोंस का 116 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
विज्ञापन
लांस एंजेल्स स्थित गिरोनटोलॉजी रिसर्च समूह के वरिष्ठ सलाहकार रॉबर्ट यंग ने बताया कि गुरूवार को पब्लिक हाउंसिंग फैसिलिटी में उनका निधक हो गया वो यहां पर तीन दशक से भी ज्यादा समय से रह रही थीं। उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों से वह बीमार थीं।
विज्ञापन
जोंस का जन्म वर्ष 1899 में अलबामा के निकट मोंटगोमेरी स्थित छोटे फॉर्म हाऊस में हुआ था। उनकी 11 बहनें थी। उन्होंने वर्ष 1922 में अपना स्नातक पूरा किया था। पहले वो अपने घर के लोगों की मदद फसल को उठाने में करती थीं। पर बाद में अपना उन्होंने अपना करियर एक नैनी के रूप में शुरू किया और न्यूयॉर्क तक का अपना सफर तय किया।
विज्ञापन
जापान के 117 वर्षीय मिसाओ ओकावा की मृत्यु के बाद सबसे अधिक उम्र का व्यक्ति होने का खिताब जोंस के नाम हो गया और उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉडर्स में दर्ज हो गया था।