{"_id":"57eda41c4f1c1b240e573dc4","slug":"susan-rice-calls-ajit-doval-to-put-us-support-behind-india-warns-pak-on-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार राइस ने किया डोभाल को फोन, पाक पर बरसीं","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार राइस ने किया डोभाल को फोन, पाक पर बरसीं
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Fri, 30 Sep 2016 05:00 AM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की सुरक्षा सलाहकार सुसैन राइस ने अपने भारतीय समकक्ष अजित डोभाल को फोन कर उड़ी आतंकी हमले की निंदा की है। राइस ने कहा कि व्हाइट हाउस पाकिस्तान से संयुक्त राष्ट्र द्वारा लश्कर ए तैयबा और जैश ए मुहम्मद समेत आतंकी घोषित किए गए समूहों से निपटने तथा उनका सफाया करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की अपेक्षा रखता है। भारत ने उड़ी आतंकी हमले के मद्देनजर सार्क सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि रिक ने डोभाल से बुधवार को बात की और उड़ी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर 18 सितंबर को सीमा पार हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन
उन्होंने हमले में शहीद हुए जवानों तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। प्राइस ने कहा कि राजदूत राइस ने बार-बार हमारी यह अपेक्षा दोहराई है कि पाकिस्तान लश्कर ए तैयबा, जैश ए मुहम्मद सहित संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित किए गए समूहों, व्यक्तियों और उनसे संबद्ध समूहों से निपटने तथा उनका सफाया करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करे।
विज्ञापन
उन्होंने दुनिया भर में आतंकवाद के षड्यंत्रकारियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए हमारे प्रयास दोगुने करने की राष्ट्रपति बराक ओबामा की प्रतिबद्धता की दोबारा पुष्टि की।