{"_id":"5998076e4f1c1bbb7d8b46e7","slug":"stephen-bannon-out-at-the-white-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टीव बैनन की व्हाइट हाउस से छुट्टी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टीव बैनन की व्हाइट हाउस से छुट्टी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
Updated Sat, 19 Aug 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
स्टीव बैनन, डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टीव बैनन की शुक्रवार को व्हाइट हाउस से छुट्टी हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन को पद से हटा दिया। हालांकि अभी तक बैनन को हटाए जाने का कारण नहीं बताया गया है।
बड़े बदलावों की तरफ इशारा
खबरों के मुताबिक स्टीव बैनन ने काफी दिनों पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया। बता दें कि ट्रंप के चीफ ऑफ स्टॉफ जॉन केली ने हाल ही में व्हाइट हाउस में कुछ बड़े बदलावों की तरफ इशारा भी किया था।
बैनन ने इसपर ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं अपना नाम बदलकर स्टीव कैनन कर रहा हूं। जंग अब शुरू है।'
ट्रंप प्रशासन से तीन आला अधिकारियों की विदाई
पिछले दिनों बैनन से पहले ट्रंप प्रशासन से तीन आला अधिकारियों की विदाई हो चुकी है। इनमें व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ रींस प्रीबस, प्रेस सचिव सीन स्पाइसर और कम्युनिकेशन डायरेक्टर एंटोनी स्कारामुसी शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका में साल 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत में स्टीव बैनन ने अहम भूमिका निभाई थी। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक बैनन अपने प्रतिद्वंद्वी सलाहकारों और ट्रंप परिवार को प्रभावित नहीं कर पा रहे थे।

I'm changing my name to Steve Cannon. War is on!
— Steve Bannon (@SteveBannen) August 18, 2017