फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   snowden father will met him in russia

रूस जाकर स्नोडेन से मिलेंगे उनके पिता

Mon, 12 Aug 2013 05:35 PM IST
Updated Mon, 12 Aug 2013 05:35 PM IST
विज्ञापन
snowden father will met him in russia

अमेरिकी निगरानी कार्यक्रम की जानकारी सार्वजनिक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन के पिता लान स्नोडेन के वकील ने कहा है कि उन्हें रूस का वीजा मिल गया है और वे 'जल्द ही' अपने बेटे से मिलने जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने अमेरिकी नेटवर्क एबीसी से कहा कि वे चाहते हैं कि उनका बेटा वापस घर लौटे बशर्ते कानून का सही ढंग से पालन किया जाए।

लान स्नोडेन ने कहा कि उनके बेटे ने सच बोला है और महान त्याग किया है। वे अपने वकील ब्रूस फिन के साथ एबीसी टेलीविजन पर पेश हुए।

स्नोडेन का सफर
अपनी मॉस्को यात्रा की जानकारी देते हुए लान स्नोडेन के वकील फिन ने कहा, ''हमारे पास वीजा है, हमारे पास तारीख है जिसे हम अभी सार्वजनिक नहीं करेंगे।''

अमेरिका के आंकड़े जुटाने की खुफिया परियोजना की जानकारी सार्वजनिक करने के बाद स्नोडेन इस साल 23 जून को हांग कांग से मॉस्को पहुंचे थे।

इसके बाद उन्होंने मॉस्को के शेरेमेत्येवो एयरपोर्ट के ट्राजिंट जोन में पांच हफ्ते से अधिक का समय बिताया था। पिछले हफ्ते जरूरी कागजात की मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने हवाई अड्डे को छोड़ दिया था।
विज्ञापन


फिन ने बताया कि उन्होंने स्नोडेन के रूसी वकील अनातोली कुशेरेना से बात की है, जिन्होंने उनसे कहा कि वे सुरक्षित हैं।

स्नोडेन के पिता के वकील फिन ने कहा, ''वो स्वाभाविक रूप से थके हुए हैं। लेकिन अपनी ऊर्जा के स्तर को फिर हासिल करने और यह बताने के लिए वह क्या करना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए थोड़े समय की जरूरत है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


लान स्नोडेन ने कहा कि एक पिता के रूप में वे चाहते हैं कि उनका बेटा वापस घर लौटे। लेकिन उन्हें इस बात की चिंता है कि क्या उनके मामले की निष्पक्ष सुनवाई होगी।

उन्होंने कहा, ''इस बिंदु पर जब आप बहुत से नेताओं के बयानों पर गौर करते हैं, वे पूरी तरह से गैर जिम्मेदार हैं।''

राजनयिक विवाद
अमेरिका की ओर से स्नोडन को वापस भेजने की अपील के बाद भी रूस ने उन्हें शरण दी है।

lan snowden















इसके बाद सितंबर में दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन को अमेरिका की ओर से रद्द करने की घोषणा हुई और राजनयिक विवाद खड़ा हो गया था।

स्नोडेन को शरण देने के रूस के फैसले को दोनों देशों के बीच पहले से ही खराब चल रहे रिश्तों के और खराब होने के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, दोनों देशों के राजनयिकों ने शुक्रवार को वॉशिंगटन में अन्य मुद्दों पर बातचीत की थी।

स्नोडेन अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (एनएसए) के पूर्व कॉंट्रैक्टर हैं। एक बार वह अमेरिकी खुफिया सेवा सीआईए के लिए भी काम कर चुके हैं।

इस साल जून में उन्होंने 'गार्डियन' और 'वॉशिंगटन पोस्ट' अखबार को एनएसए के टेलीफोन कॉल्स और ईमेल संबंधी आंकड़े जुटाने की परियोजना संबंधी दस्तावेज दिए थे।

इसके बाद स्नोडेन हवाई स्थित अपने घर से भागकर हांग कांग पहुंचे थे। हवाई में वे एनएसए के लिए काम करते थे। हांग कांग से वे रूस पहुंचे थे। अमेरिका में वे जासूसी के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed