फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   smokers are 60 percent less likely to vote than nonsmokers

धूम्रपान करने वाले 60 फीसदी लोग नहीं करते मतदान, जानिए क्यों

Thu, 21 May 2015 03:25 PM IST
Updated Thu, 21 May 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
smokers are 60 percent less likely to vote than nonsmokers

धूम्रपान करने वालों के लिए चौंकाने वाली खबर है। न्यूयार्क के एक विवि के हालिया रिसर्च में सामने आया है कि धूम्रपान करने वाले करीब 60 फीसदी लोग वोट नहीं देते। रिसर्च में बताया गया कि धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों में आत्मविश्वास की कमी होती है।

विज्ञापन


साइंस डेली की एक खबर के मुताबिक न्यूयार्क के कोलोरैडो यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर कारेन एलब्राइट का कहना है कि धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों में आत्मविश्वास की कमी होती है, और यही कारण है कि ऐसे लोग सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचते हैं। ऐसे लोग हाशिए पर रहते हैं। लोगों को फोन करके यह रिसर्च की गई।
विज्ञापन

11,626 लोगों पर हुआ रिसर्च

smokers are 60 percent less likely to vote than nonsmokers

करीब 11,626 लोगों को इस रिसर्च के चुना गया और उन्हें फोन करके तमाम सवाल पूछे गए। सवालों में व्यावहारिक और सामाज से जुड़े कई सवाल लोगों से पूछे गए। धूम्रपान को ले कर भी इन लोगों से सवाल किए गए।

लोगों से पूछा गया कि अभी हाल ही में हुए मतदान में हिस्‍सा लिया तो सर्वेक्षण में सामने आया कि धूम्रपान न करने वाले व्यक्तियों की तुलना में 60 फीसदी लोगों ने वोट नहीं किया।

हालांकि कोलोरैडो यूनिवर्सिटी के इस रिसर्च में यह नहीं बताया गया कि धूम्रपान करने वाले लोग मतदान क्यों नहीं करते हैं। सर्वेक्षण के आधार पर यह रिसर्च की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed