फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   six dead in america in attack of unknown gunman

अमेरिकाः अज्ञात बंदूकधारी का हमला, छह मरे

Sat, 08 Jun 2013 08:20 AM IST
Updated Sat, 08 Jun 2013 08:20 AM IST
विज्ञापन
six dead in america in attack of unknown gunman

अमेरिकी राज्य कैलिफ़ोर्निया में पुलिस का कहना है कि लॉस एंजिलिस के पश्चिम में सैंटा मोनिका में एक बंदूक़धारी ने अँधाधुंध गोलियां चलाकर छह लोगों की हत्या कर दी है और कई लोगों को घायल कर दिया है।

विज्ञापन


यह वारदात एक कॉलेज के पास हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ इस व्यक्ति के पास कई बंदूक़ें थीं और उसने भीड़ वाली जगह पर कारों और एक बस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

ख़ब़रो के अनुसार पहली दो मौतें एक मकान में हुईं जिसे बाद में आग लगा दी गई थी।

एक चशमदीद का कहना है कि बंदूक़धारी बाद में ख़ुद भी पुलिस की गोली का शिकार बन गया और उसकी मौत हो गई।

ये घटना उस जगह से महज़ पांच किलोमीटर दूर हुई जहां राष्ट्रपति बराक ओबामा एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस घटना के समय कॉलेज बंद था।

अधिकारियों के मुताबिक़ इस गोलीबारी का ओबामा के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ा।

फ़िलहाल हत्यारे का नाम या हत्याओं के पीछे उसका मक़सद सामने नहीं आया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगी सीक्रेट सर्विस का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी थी, बावजूद इसके राष्ट्रपति के कार्यक्रम में कोई तब्दीली नहीं की गई।
विज्ञापन


सैंटा मोनिका कॉलेज में क़रीब 34000 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं।

अमेरिका में बंदूक़धारियों के ज़रिए गोलीबारी की घटना कोई नई बात नहीं है। वहां अक्सर ये होता है कि कोई बंदूक़धारी किसी स्कूल, कॉलेज या बाज़ार में अचानक गोलीबारी कर देता है और कई लोग मारे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए अमेरिका के साउथ डकोटा में तो एक ऐसा क़ानून पारित किया गया है जिसके तहत अध्यापकों को हथियार रखने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed