{"_id":"11b702d150c83476dc1f1cd1844e74b2","slug":"sikh-turban-take-off-american-airport-hindi-news-rs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में सिख कलाकार की उतरवाई पगड़ी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में सिख कलाकार की उतरवाई पगड़ी
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान भारतीय-कनाडाई सिख हास्य कलाकार जसमीत सिंह को पगड़ी उतारने के लिए बाध्य किया गया।
विज्ञापन
कुछ हफ्ते पहले ही एक सिख-अमेरिकी अभिनेता को पगड़ी न उतारने के कारण मेक्सिको जाने वाले विमान से यात्रा करने से रोक दिया गया था।
न्यूयार्क डेली की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट पर ‘जसरेन’ के नाम से मशहूर जसमीत सिंह ने इस घटना के बारे में ट्विटर पर पोस्ट किया।
Trending Videos
हास्य कलाकार हैं जसमीत सिंह
जसमीत सिंह ने ट्वीट किया, 'अतिरिक्त जांच में एजेंट ने मुझे पगड़ी उतारने के लिए कहा। मुझसे कहा गया कि अगर मैं पगड़ी नहीं उतारूंगा तो मैं विमान से यात्रा नहीं कर पाऊंगा। सारी तसल्ली हो जाने और यह परख लेने के बाद कि पगड़ी महज एक कपड़ा है, इन सारी मूर्खतापूर्ण हरकतों के बाद मैंने अपनी पगड़ी बांधने के लिए एक आईना मांगा। इसके बाद एजेंट ने मुझसे कहा कि वहां कोई आईना नहीं है और इसके लिए मुझे बिना पगड़ी के ही टर्मिनल के नजदीकी रेस्ट रूम तक जाना होगा।'