नस्ली टिप्पणी पर आक्रोशित हुए दुनियाभर के सिख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक सिख लड़के के साथ होने वाले नस्ली बर्ताव से दुनिया भर में सिख समुदाय काफी गुस्से में है। प्रवासी सिख समुदाय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। दक्षिण अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाले एक सिख लड़के को स्कूल बस में उसके सहपाठी रोज उसे 'टेररिस्ट' (आतंकवादी) कहकर चिढ़ाते थे जिस पर लड़के ने घटना का वीडियो बनाकर उसे यू ट्यूब पर डाल दिया था।
सिखों की सबसे बड़ी पीठ 'अकाल तख्त' ने घटना की निंदा की और 'सिख पहचान' को लेकर जागरूकता बढ़ाने की कोशिशों को मज़बूत बनाने की मांग की।अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
अमेरिका से करेंगे बात
गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने भी सिखों की पहचान को लेकर अमेरिका में जागरूकता फैलाने की बात की है। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के समन्वयक डॉक्टर प्रीतपाल सिंह ने कहा, "कभी-कभी इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं जो परेशान करने वाली होती हैं।" उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन और एजेंसियों ने आम लोगों के बीच सिखों के बारे में बताने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं और अमेरिकीसरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति अध्यक्ष मंजीत सिंह ने भी घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि वे भारत सरकार से भी इस संबंध में बात करेंगे कि वो अमेरिका में अधिकारियों से इस संबंध में बात करे।
दिल्ली में शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से अपील की है कि अमेरिका में सिखों पर होने वाले नस्ली हमलों का जल्द से जल्द कोई समाधान निकाले।