फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   shootout in america, three people died

अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

Fri, 26 Feb 2016 10:41 PM IST
एजेंसी/लॉस एंजिलिस।
एजेंसी/लॉस एंजिलिस। Updated Fri, 26 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
shootout in america, three people died

अमेरिका के मिशिगन में हुई गोलीबारी की घटना अभी सुलझी भी नहीं थी कि ऐसा ही एक और मामला कंसास राज्य में सामने आया है। यहां एक फैक्ट्री में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर तीन लोगों की जान ले ली और 14 लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर समय रहते हत्यारे का मार गिराया।

विज्ञापन

 
घटना कंसास स्थित एक्सले इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में घटी। फैक्ट्री में तब अफरातफरी मच गई, जब अचानक बंदूकधारी ने गोलीबारी शुरू कर दी। हार्वी काउंटी के शेरिफ (पुलिस अधिकारी) टी. वॉल्टन ने बताया कि बंदूकधारी ने सबसे पहले अपनी कार से दो मोटर चालकों पर गोली चलाई।
विज्ञापन


इसके बाद उसने एक पिकअप ट्रक चुराया और कार पार्किंग से निकलते हुए एक महिला को गोली मार दी। इसके बाद वह फैक्ट्री के अंदर घुसा और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधी को ढेर करने वाले शेरिफ (पुलिस अफसर) ने बताया कि जब हम पहुंचे तो वह गोली चला ही रहा था, इसलिए हमने देर न करते हुए उसे मार गिराया। उन्होंने बताया कि उन्हें इस सफल कार्रवाई के लिए व्हाइट हाउस से भी बधाई मिली। वॉल्टन ने बताया कि बंदूकधारी आपराधिक प्रवृत्ति का था और उस पर अवैध तरीके से हथियार रखने व अन्य मामले चल रहे थे।


वॉल्टन ने कहा कि पुलिस को अपराधी के गोलीबारी करने का कारण पता था। हालांकि उन्होंने अपराधी का नाम और कारण के बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया। पिछले हफ्ते ही मिशिगन में एक सिरफिरे ने गोलीबारी की थी, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed