{"_id":"59f416ef4f1c1b86698b7fcd","slug":"sherin-mathews-murder-in-us-sushma-swaraj-asks-maneka-gandhi-to-investigate-adoption-process","type":"story","status":"publish","title_hn":" US में भारतीय बच्ची की मौत: सुषमा का मेनका से अनुरोध- गोद लेने की प्रक्रिया की हो जांच","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
US में भारतीय बच्ची की मौत: सुषमा का मेनका से अनुरोध- गोद लेने की प्रक्रिया की हो जांच
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
शेरिन मैथ्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएस के डलास में तीन साल की लड़की शेरिन मैथ्यूज का शव मिलने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने महिला एंव बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से अनुरोध किया है कि वह उस प्रक्रिया की जांच करें जिसके तहत शेरिन को गोद लिया गया था।
विज्ञापन
दरअसल, शेरिन कई दिनों तक गायब रही थी और बाद में पता लगा कि उसके सौतेले पिता वेस्ले मैथ्यूज ने ही उसके शव को दफनाया था। इससे पहले तक वेस्ले कहता रहा था कि शेरिन पूरा दूध नहीं पी रही थी जिसकी वजह से उसने उसे घर के बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद से बच्ची लापता थी। तब से ही पुलिस खोजबीन में लगी थी।
विज्ञापन
सौतेला पिता ही निकला 3 साल की भारतीय बच्ची का कातिल, दो हफ्तों से थी लापता
विज्ञापन
इतना ही नहीं भारत में गोद लेने-देने की जानकारी रखने वाली संस्था बाल दत्तक संसाधन प्राधिकरण (CARA) ने भी यूएस की गोद लेने वाली संस्था से जानकारी मांगी है। शेरिन का जन्म 14 जुलाई 2014 को भारत में हुआ था और उसके माता-पिता ने उसे बिहार के गया में छोड़ दिया था, जिसके बाद उसे अनाथालय में भेज दिया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, शेरिन बचपन से ही कुपोषण का शिकार थी और उसे बोलने में भी तकलीफ होती थी।
वेस्ले मैथ्यूज पर बच्ची को चोट पहुंचाने का आरोप है। जिसके लिए उसे 99 साल कैद की सजा हो सकती है और उसपर 1 मिलियन डॉलर का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।