{"_id":"f27a56e575542491e81eab12ac23eb10","slug":"shark-found-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब ट्रेन में सीट के नीचे मिली शार्क...","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
जब ट्रेन में सीट के नीचे मिली शार्क...
Updated Thu, 08 Aug 2013 02:50 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भूमिगत रेलवे यानी सबवे में एक मृत शार्क मछली पाई गई है। यातायात अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
लगभग चार फीट लंबा ये 'अनोखा यात्री' क्वींस जा रही ट्रेन के एक डिब्बे में सीट के नीचे मिला।
कंडक्टर ने यात्रियों से डिब्बा खाली करने के लिए कहा जबकि ट्रेन अपने गंतव्य तक गई जहां एक सुपरवाइजर ने मछली को हटाया।
रहस्य
शहर के पारगमन यानी ट्रांजिट अधिकारियों का कहना था कि इससे पहले कबूतर और औपसम नाम का जानवर भी ट्रेनों में पहुंचे हैं लेकिन ये पहला मौका है जब शार्क मिली है।
विज्ञापन
लेकिन इस बारे में अब भी रहस्य बना हुआ है कि आखिर शार्क ट्रेन में कहां से आई।
शार्क की तस्वीर लेने वाली ब्रुकलिन इलाके की इस्वेट वर्डे ने कहा कि जब वो 8 स्ट्रीट से ट्रेन में चढ़ीं तो उन्होंने महसूस किया कि ट्रेन के खाली डब्बे में ''मछली की बहुत गंध'' आ रही थी।
विज्ञापन
वर्डे ने बीबीसी को बताया, "इस शहर में इतनी अजीबोगरीब बातें होती रहती हैं कि हैरान होना आसान नहीं है लेकिन ये मामला तो कुछ ज्यादा ही था।"