{"_id":"be3a0f5e-a768-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"sent-letter-to-harry-reid-containing-risin-or-other-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसने भेजी, ज़हर से भरी पाती? ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
किसने भेजी, ज़हर से भरी पाती?
Updated Wed, 17 Apr 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सीनेटर हैरी रीड ने कहा है कि सीनेट के नेता को भेजे गए एक पत्र में जहरीला पदार्थ ‘रीसिन’ पाया गया है। जांच में भी इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
'रीसिन' को अरंडी के बीजों से निकाला जाता है। यह सायनाइड से हजार गुना अधिक ज़हरीला होता है।
सूंघने, चखने या इसकी सूई लगाने पर यह ख़तरनाक़ साबित हो सकता है। इसके बाद भी इसके प्रभाव से बचा जा सकता है।
रीड ने कहा कि यह ज़हरीली चिट्ठी मिसीसिपी से रिपब्लिकन सीनेटर रोजर विकर को भेजी गई थी।
चिट्ठियों की पड़ताल
अमेरिकी मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि यह चिट्ठी राजधानी वॉशिंगटन डीसी के एक डाकघर में पकड़ में आई।
इसकी पुष्टि करते हुए विकर ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि इस मामले की पुलिस और संघीय जांच एजेंसी (एफ़बीआई) जांच कर रही है।
उन्होंने कहा, ''कानून को लागू करने वाले उन अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं जो कैपिटल कांप्लेक्स में काम करने वालो को सुरक्षित रखने के लिए कठोर परिश्रम करते हैं।''
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एपी ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि रीसिन के लिए हुए दो परीक्षण सकारात्मक आए हैं। लेकिन और जांच के बिना हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
सीनेट नेतृत्व के एक सहयोगी के हवाले से कहा गया है कि इसका पता चिट्ठियों की नियमित जांच-पड़ताल के दौरान चला। इस वजह से यह अमेरिकी राजधानी या सीनेटर विकर के कार्यालय तक नहीं पहुंच पाई।
सहयोगी ने कहा कि एफ़बीआई के निदेशक रॉबर्ट मुलर और आंतरिक सुरक्षा के सचिव जेनेट नेपोलिटानो ने बंद कमरे में सिनेटर को इस चिट्ठी की जानकारी दी।
वॉशिंगटन स्थित बीबीसी संवाददाता जेन लिटिल का कहना है कि बॉस्टन की घटना के बाद राजधानी में सुरक्षाव्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लेकिन इन दोनों घटनाओं में संबंध होने के संकेत नहीं हैं।
अभी इस बात का भी पता नहीं चल पाया है कि सीनेटर को यह चिट्ठी क्यों भेजी गई।
सीनेट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजंसी रायटर्स को बताया, ''लिफाफे को बाहर से देखने पर कुछ भी संदिग्ध नहीं लग रहा है। यह चिट्ठी टिनेसी राज्य के मेमफिस से भेजी गई थी। ''
साल 2001 में कैपिटल हिल को भेजी गई चिट्ठी में एंथ्रेक्स का बैक्टिरिया पाए जाने के बाद कांग्रेस के सदस्यों को भेजी जाने वाली चिट्ठियों की जांच-पड़ताल की जाती है।
साल 2004 में सीनेट के नेता के दफ्तर को भेजी गई चिट्ठी में रीसिन पाए जाने के बाद सिनेट दफ़्तर की तीन इमारतों को बंद कर दिया गया था।
बुल्गारिया के विपक्षी नेता जॉर्जी मार्कोव की सितंबर 1978 में हुई हत्या में रीसिन का उपयोग किया गया था।
जब वे लंदन के वाटरलू ब्रिज के पास एक बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे थे तो एक अनजान व्यक्ति ने उनके पैर में छाते के जरिए सुई चुभो दी थी। इस वजह से उनकी तीन दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।