फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Security alert at the White House after shots fired one block away

व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Sat, 21 May 2016 06:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 06:24 AM IST
विज्ञापन
Security alert at the White House after shots fired one block away
व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग - फोटो : Getty

अमेरिका के वाशिंगटन में स्थित राष्ट्रपति आवास के बाहर देर रात हुई फायरिंग के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई।। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह फायरिंग राष्ट्रपति आवास से महज कुछ पर स्थित एक सुरक्षा चेक प्वाइंट के पास हुई जिसके बाद व्हाइट हाउस को ऐतिहातन कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया और वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस से एक ब्लॉक की दूरी पर फायरिंग हुई जिसके बाद सुरक्षा चेतावनी जारी कर आवास को बंद कर दिया गया। यह फायरिंग पश्चिमी एक्जिक्यूटिव ड्राइव के करीब हुई जिसमें यूएस सीक्रेट सर्विस के एक अधिकारी ने युवक को गोली मार दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक खुफिया सुरक्षा अधिकारी ने एक अज्ञात व्यक्ति को हथियार डालने के लिए कहा था। जब वह नहीं माना तो अधिकारी को उसे गोली मारनी पड़ी।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक घटना के वक्त राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में मौजूद नहीं थे। घटना के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा ज्वाइंट बेस एड्रूज में गोल्फ खेल रहे थे। हालांकि, उप राष्ट्रपति जो बिडेन व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे जिन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। घटना के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा के मद्देनजर हेलीकॉप्टर और पुलिस की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल किसी भी व्हाइट हाउस के आस पास पर्यटकों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed