फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   sarin used in syria says kerry

सीरिया हमले में सारिन का इस्तेमाल हुआ: जॉन केरी

Mon, 02 Sep 2013 07:41 AM IST
Updated Mon, 02 Sep 2013 07:41 AM IST
विज्ञापन
sarin used in syria says kerry

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी का कहना है कि अमेरिका के पास इस बात के पुख्ता सुबूत हैं कि पिछले महीने दमिश्क में तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाली गैस सारिन का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस हमले में मारे गए लोगों के खून और बाल के नमूनों से इसके पाए जाने की पुष्टि हुई है।

अमेरिका सीरियाई सरकार पर शुरू से ही आरोप लगा रहा है कि उसने इन हमलों में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था।

इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी की है, लेकिन इसके लिए वो संसद की अनुमति लेना चाहते हैं।

सीरिया ने इन हमलों से इनकार किया है और कहा है कि वो किसी भी तरह के हमले का सामना करने को तैयार है।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षक इस बात की जांच करने के लिए दमिश्क पहुंचे थे कि वहां रासायनिक हमले हुए थे या नहीं। फिलहाल वो टीम नीदरलैंड में है जहां इकट्ठा किए गए नमूनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अरब लीग


वहीं अरब लीग ने अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वो सीरिया के खिलाफ कार्रवाई की बजाय उसे धमकाने की रणनीति अपनाएं।

काहिरा में अरब लीग के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में सीरियाई सरकार पर एक बार फिर पिछले महीने रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया। अरब लीग के एक प्रवक्ता नासिफ हित्ती ने पत्रकारों को बताया कि अब कार्रवाई का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि हमने अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपनी जिम्मेदारी निभाने को कहा है। हमने ये भी कहा है कि ऐसे गंभीर अपराध करने वालों के खिलाफ जरूरी कदम उठाए जाएं ताकि पिछले दो साल से हो रहे ऐसे हमलों पर विराम लग सके।

सबसे बड़ा हमला

पूर्वी दमिश्क में गत 21 अगस्त को सबसे बड़ा और खतरनाक हमला हुआ था। अमेरिकी सेना का कहना है कि इस हमले में 1400 लोगों की मौत हुई थी।

अमेरिका का ये भी कहना है कि इस तरह के हमले की क्षमता सिर्फ सीरियाई सरकार में ही थी, विद्रोहियों में नहीं।

जॉन केरी का कहना है कि रासायनिक हमलों से संबंधित जो साक्ष्य मिले हैं, वो उनके स्रोतों के आधार पर मिले हैं, संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं के नहीं।

केरी का ये भी कहना था कि उन्हें यकीन है कि अमेरिकी संसद सीरिया पर कार्रवाई की अनुमति दे देगा। नौ सितंबर को इस मामले पर अमेरिकी संसद की दोबारा बैठक है।


इस बीच, सीरिया के उप विदेश मंत्री फैसल मेकडैड ने बीबीसी को बताया कि हमलों को टालने और कांग्रेस की अनुमति लेने का ओबामा का फैसला महज एक राजनीतिक स्टंट है और मीडिया की चाल है।

सीरियाई सरकार मार्च 2011 से विद्रोहियों से लड़ रही है। इस दौरान करीब एक लाख लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 17 लाख लोग शरणार्थी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed