फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Russia can attack new york with chemical weapons says Nikki Haley

अमेरिका बोला- न्यूयॉर्क जैसे शहरों पर रूस कर सकता है रासायनिक हमला

Thu, 15 Mar 2018 06:29 PM IST
एजेंसी, जिनेवा
एजेंसी, जिनेवा Updated Thu, 15 Mar 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
Russia can attack new york with chemical weapons says Nikki Haley

रूस के पूर्व जासूस को ब्रिटेन में नर्व एजेंट जैसा खतरनाक जहर देने के मामले में अमेरिका ने ब्रिटेन का साथ दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आपातकालीन सत्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा है कि ब्रिटेन में पूर्व जासूस और उनकी बेटी को जहर देकर मारने के पीछे अमेरिका रूस को जिम्मेदार मानता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यदि कदम नहीं उठाए तो आगामी दिनों में न्यूयॉर्क या परिषद में बैठे किसी भी देश पर ऐसा रासायनिक हमला हो सकता है। सीएनएन के मुताबिक, हेली ने कहा कि ट्रंप प्रशासन पिछले हफ्ते रूस के पूर्व जासूस एवं उनकी बेटी पर हुए नर्व एजेंट हमले के बाद ब्रिटेन के साथ खड़ा है। 
विज्ञापन


हेली ने इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त कदम उठाए जाने की मांग की। हेली ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा, ‘अमेरिका को विश्वास है कि ब्रिटेन में दो लोगों पर सैन्य स्तर के नर्व एजेंट का इस्तेमाल करके हुए हमले के पीछे रूस का हाथ है।’ उन्होंने कहा कि रूस ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने कहा कि ब्रिटेन मानता है कि इस हमले में रूस का हाथ है और प्रतिक्रियास्वरूप ब्रिटेन ने देश से 23 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने का एलान किया था। 


बता दें कि चार मार्च को रूस के पूर्व जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया पर ब्रिटेन के सैल्सबेरी में नर्व एजेंट के जरिए जहर दिया गया था। हालांकि, रूस ने इन आरोपों को मनगढ़ंत कहानियां बताकर खारिज कर दिया है और इस हमले में अपनी भागीदारी से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed