फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Robot will ruin the enemy fleet in the event of space war

अंतरिक्ष युद्ध की स्थिति में दुश्मन बेड़े को बर्बाद करेंगे रोबोट

Tue, 02 Jan 2018 07:22 AM IST
एजेंसी / वाशिंगटन
एजेंसी / वाशिंगटन Updated Tue, 02 Jan 2018 07:22 AM IST
विज्ञापन
Robot will ruin the enemy fleet in the event of space war
Robot
भविष्य का रोबोट बनाने के लिए नासा, अमेरिकी रक्षा अनुसंधान एजेंसी के साथ मिलकर तैयारी कर रही है। भविष्य के ये रोबोट, सैटेलाइट में दोबारा ईंधन भरने और उनकी मरम्मत करने के साथ स्पेसवार (अंतरिक्ष युद्ध) की स्थिति में दुश्मन अंतरिक्षयानों को नुकसान पहुंचाने की भी क्षमता रखेंगे।
विज्ञापन


‘सर्विस स्टेशन इन ऑर्बिट’ के नाम से पहचाने जाने वाले ये रोबोटिक सैटेलाइट आश्चर्यजनक रूप से सैटेलाइटों के जीवन की अवधि को बढ़ा देते हैं। ये रोबोट मरम्मत के छोटे-मोटे कार्य करने के अलावा जीणर्ता और नुकसान को बनाए रख सकते हैं। मौजूदा समय में खराब होने वाले पुर्जों की शायद ही कभी अंतरिक्ष में मरम्मत हो पाती है जिसके कारण उन्हें बदलना पड़ता है। यह बहुत ही कठिन और महंगा होता है। 
विज्ञापन


पढ़ें- अंतरिक्ष में गूंजती हैं ऐसी भयानक आवाजें, सुनकर कानों पर नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इसके साथ मरम्मत का कार्य कर सकने वाले ये बॉट्स अंतरिक्ष युद्ध की स्थिति में दुश्मन सैटेलाइट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ‘फ्यूजरिज्म’ की रिपोर्ट के अनुसार, संभावित अनुप्रयोगों में दुश्मनों को नष्ट कर देना या उन्हें दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के लिए विवश कर देना शामिल है।

ये सर्विस स्टेशन अंतरिक्ष कूड़ों को भी साफ करने में सहायता करेंगे। साल 2015 में अंतरिक्ष में लगभग 25 हजार मानव निर्मित सामग्रियां मौजूद थीं। ये सामग्रियां तेज रफ्तार में चक्कर लगाती हैं और पृथ्वी से दूर खतरे वाले स्थानों पर जाने वाले नए सैटेलाइटों और अंतरिक्षयानों के लिए गंभीर खतरे खड़े कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed