{"_id":"87543376-a8d4-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ricin-suspect-charged","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर की पाती भेजने वाले पर आरोप तय","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
जहर की पाती भेजने वाले पर आरोप तय
Updated Fri, 19 Apr 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को तीव्र जहर रीसिन वाला पत्र भेजने के सिलसिले में मिसिसिपी राज्य के एक व्यक्ति पर राष्ट्रपति को धमकाने के आरोप तय किए गए हैं।
विज्ञापन
45 वर्षीय पॉल कैविन कर्टिस को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। इस तरह का जहर वाला पत्र न सिर्फ राष्ट्रपति ओबामा बल्कि मिसिसिपी से सीनेटर रोजर विकर को भी भेजा गया।
विज्ञापन
इन पत्रों के शुरुआती परीक्षणों से उनमें घातक जहर होने का पता चला है।
एफबीआई का कहना है कि इन पत्रों और बॉस्टन में सोमवार को हुए धमाकों के बीच कोई संबंध होने का संकेत नहीं मिलता है।
अमेरिकी न्याय मंत्रालय का कहना है कि कर्टिस पर अन्य लोगों को धमकाने और नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हैं।
उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाना है।
'खामोश पार्टनर'
राष्ट्रपति ओबामा और सीनेटर विकर के नाम भेजे गए पत्रों पर 8 अप्रैल की तारीख है।
इनमें लिखा है, “शायद अब मेरी तरफ आपका ध्यान जाए, भले ही इसका मतलब किसी की मौत ही हो। गलत होते हुए देखना और उसे उजागर न करने का मतलब है कि आप खामोशी से उसका साथ दे रहे हैं।”
विज्ञापन
एफबीआई की तरफ से गुरुवार को जारी शपथपत्र के अनुसार इन पत्रों में हस्ताक्षर वाली जगह पर लिखा है, “मैं केसी हूं और इस संदेश की पुष्टि करता हूं।”
एफबीआई का कहना है कि कर्टिस ने एक रीसिन वाला तीसरा पत्र भी भेजा है जो मिसिसिप्पी के एक न्याय अधिकारी के नाम रवाना किया गया है।
रीसिन अरंडी के बीजों से निकाला जाता है और साइनाइड से भी एक हजार ज्यादा घातक होता है।