{"_id":"5994dcce4f1c1b3d308b4787","slug":"rajat-gupta-battling-challenges-to-get-respect","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल की सजा हुई पूरी, अब सम्मान वापस पाने को यूं भटक रहे रजत गुप्ता ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
दो साल की सजा हुई पूरी, अब सम्मान वापस पाने को यूं भटक रहे रजत गुप्ता
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Updated Thu, 17 Aug 2017 06:13 AM IST
विज्ञापन
Rajat Gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के पूर्व गोल्डमैन सैक्स के निदेशक रजत गुप्ता दो साल की सजा पूरी करने के बाद अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस पाने और अपने भविष्य को दोबारा से बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
अंदरूनी व्यापार के मामले में सजा पा चुके गुप्ता को अपने कई पूर्व सहयोगियों से दोबारा जुड़ने में चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, गुप्ता को जहां अमेरिका में अपने कई पूर्व सहयोगियों और ग्राहकों से दोबारा जुड़ने में संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं भारतीय व्यावसायिक समुदाय के साथ उनके संबंधों और अमेरिका में प्रवासी अधिकारियों के साथ उनके रिश्तों ने अधिक साथ दिया है। गुप्ता दिग्गज कंपनी मैकिं जी एंड कंपनी के पूर्व वैश्विक सलाहकार प्रमुख रह चुके हैं।
विज्ञापन
मेसाचुसेट्स के डिवन्स के फेडरल प्रिजन मेडिकल सेंटर से रिहा होने के बाद 86 वर्षीय गुप्ता अब फिर से अपने सम्मान को वापस पाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।