फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   rahul gandhi in princeton university, how india and china would reshape the world

अमेरिकी छात्रों से बातचीत में बोले राहुल- कैसे दुनिया को बदल सकते हैं भारत और चीन

Wed, 20 Sep 2017 01:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 20 Sep 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi in princeton university, how india and china would reshape the world
राहुल गांधी - फोटो : @incIndia

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। पिछले दो हफ्तों में वह कई बैठकों में हिस्सा ले चुके हैं। बुधवार को भारत-चीन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत और चीन का रुख यह निर्धारित करेगा कि दुनिया मूल रूप से कैसे पुनर्स्थापित होगी।

विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीन के दौरान यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका में बहुत से तालमेल हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां दो बड़े माइग्रेशन बन रहे हैं। एक पूरी तरह से फ्री है, जबकि दूसरा केंद्र के नियंत्रण वाला है। 
विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिका में बोले राहुल- नौकरी देने में फेल हुई थी कांग्रेस, मोदी सरकार भी हुई नाकाम
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और चीन दोनों ही कृषि प्रधान देश हैं, जो अब अर्बन मॉडर्न मॉडल पर फोकस कर रहे हैं। यहां दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रहता है। उन्होंने कहा कि कैसे इन दोनों देश का दुनिया पर प्रभाव पड़ रहा है। यह मेरा काम नहीं है कि मैं यह बताऊं कि चीन लोकतांत्रिक है या नहीं। उन्होंने अपना रास्ता चुना और हमने अपना। 

साथ ही उन्होंने कहा कि इन दोनों देशों के बीच सहयोग के साथ-साथ मुकाबला भी है। हमे सबसे पहले रोजगार की समस्या से निपटना होगा। जिससे हम चीन का मुकाबला कर सकें। उन्होंने इस मौके पर चीन के वन बेल्ट, वन रोड वेंचर का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed