{"_id":"59c1dc5b4f1c1b8e688b561b","slug":"rahul-on-tour-of-america-admits-congress-failed-on-jobs-modi-government-failing-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में बोले राहुल- नौकरी देने में फेल हुई थी कांग्रेस, मोदी सरकार भी हुई नाकाम","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में बोले राहुल- नौकरी देने में फेल हुई थी कांग्रेस, मोदी सरकार भी हुई नाकाम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 20 Sep 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी दौरे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि असहिष्णुता और बेरोजगारी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास के लिए गंभीर चुनौती हैं। मंगलवार को एक बैठक के दौरान उन्होंने बेरोजगारी, चीन, मेक इन इंडिया जैसे कई मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी माना कि पिछली कांग्रेस सरकार फेल हो गई थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान मोदी सरकार भी युवाओं को नौकरी देने में बुरी तरह से फेल हो गई है। गौरतलब है कि राहुल दो हफ्तों से अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: सुषमा स्वराज ने 8 देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, भारत के विकास एजेंडे पर चर्चा
विज्ञापन
राहुल गांधी ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ झुकाव रखने वाले थिंक टैंक सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस (सीएपी) की ओर से आयोजित एक राउंडटेबल बैठक में कुछ प्रमुख भारतीय/दक्षिण एशियाई विशेषज्ञों के साथ चर्चा की। बैठक के दौरान राहुल गांधी ने भारत में नौकरियों के अवसर पैदा कर पाने में सरकार के नाकाम रहने पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि इससे देश के सामने एक खतरनाक स्थिति पैदा हो रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने वाशिंगटन पोस्ट की संपादकीय टीम से अनौपचारिक बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने भारत समेत पूरी दुनिया में असहिष्णुता बढ़ने पर दुख जाहिर किया।