फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Proposing to give mahatma gandhi the highest civilian honor of the american parliament

बापू को मरणोपरांत अमेरिकी संसद का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने का प्रस्ताव पेश

Tue, 02 Oct 2018 09:37 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Tue, 02 Oct 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Proposing to give mahatma gandhi the highest civilian honor of the american parliament
mahatma gandhi

चार अमेरिकी भारतीयों सहित करीब आधा दर्जन प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों ने महात्मा गांधी को मरणोपरांत प्रतिष्ठित 'कांग्रेशनल गोल्ड मेडल' से सम्मानित करने का प्रस्ताव संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में पेश किया है। उन्होंने कहा है कि शांति और अहिंसा को प्रोत्साहित करने में महात्मा गांधी के योगदान को देखते हुए उन्हें 'कांग्रेशनल गोल्ड मेडल' से सम्मानित किया जाए। 

विज्ञापन


अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की सदस्य कैरोलिन मलोनी ने 23 सितंबर को प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव संख्या एचआर 6916 पेश किया, जिसमें भारतीय मूल के चार सांसदों- एमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमीला जयपाल ने उनका समर्थन किया।
विज्ञापन


भारत एवं भारतीय-अमेरिकियों पर संसदीय कॉकस की मौजूदा सह-अध्यक्ष तुलसी गेबार्ड ने भी इस प्रस्ताव को पेश किए जाने में अपना समर्थन दिया। यह प्रस्ताव वित्तीय सेवा समिति और सदन की प्रशासन समिति को भेजा गया है ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 'कांग्रेशनल गोल्ड मेडल' अमेरिकी संसद की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान अब तक बहुत कम विदेशियों को दिया गया है, जिनमें मदर टेरेसा (1997), नेल्सन मंडेला (1998), पोप जॉन पॉल-द्वितीय (2000), दलाई लामा (2006), आंग सान सू ची (2008), मुहम्मद युनूस(2010) और शिमोन पेरेज (2014) शामिल हैं। 


अगस्त में न्यूयॉर्क में हुई लोकप्रिय 'इंडिया डे परेड' के दौरान मलोनी की ओर से इस प्रस्ताव के बाबत घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा था कि महात्मा गांधी के अहिंसक प्रतिरोध के ऐतिहासिक सत्याग्रह आंदोलन ने एक देश और पूरे विश्व को प्रेरित किया। उनका उदाहरण हमें इस ऊर्जा से भर देता है कि हम दूसरों की सेवा में खुद को समर्पित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed