फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   President Putin is Corrupt: US Official

भ्रष्ट हैं राष्ट्रपति पुतिन: अमेरिकी अधिकारी

Tue, 26 Jan 2016 04:02 PM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
President Putin is Corrupt: US Official

अमेरिकी वित्त विभाग का मानना हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लीदिमीर पुतिन 'भ्रष्टाचारी' हैं। अमेरिकी वित्त विभाग में प्रतिबंधों पर नजर रखने वाले एडम शूबीन का दावा है कि पुतिन भ्रष्टाचारी हैं और अमेरिकी सरकार को "कई सालों से" इसकी जानकारी थी।

विज्ञापन


अमेरिकी सरकार इससे पहले रूसी राष्ट्रपति के कई सहयोगियों पर प्रतिबंध लगा चुकी है लेकिन ऐसा पहली बार है कि सीधे रूसी राष्ट्रपति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बीबीसी से बात करते हुए कहा है कि 'इन सवालों या मुद्दों पर जवाब देने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह विशुद्ध कल्पना पर आधारित हैं।'
विज्ञापन


एडम शूबीन ने बीबीसी से कहा कि पुतिन अपने मित्रों को समृद्ध करने और विरोधियों को दरकिनार करने की नीति अपना रहे हैं और इसके लिए वो रूस की राष्ट्रीय संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पुतिन ने कई गोपनीय निवेश किए हैं'

President Putin is Corrupt: US Official

माना जा रहा है कि यह पहली बार है जब अमेरिकी सरकार के किसी व्यक्ति ने रूसी राष्ट्रपति पर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पिछले सप्ताह लंदन की एक सरकारी जांच में दावा किया गया था कि पूर्व रूसी जासूस लित्विनेंको की हत्या को 'शायद' पुतिन की मंज़ूरी हासिल थी।

साल 2014 में अमेरिकी वित्त विभाग ने क्रेमलिन के लोगों पर प्रतिबंध लगाया था और कहा था कि पुतिन ने कई गोपनीय निवेश किए हैं, लेकिन पुतिन पर उस समय सीधे-सीधे भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगाए गए थे। शूबीन ने सीआईए की साल 2007 की एक रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है जिसमें कहा गया था कि पुतिन के पास सगभग 40 अरब डॉलर का संपत्ति है।

पुतिन के प्रवक्ता ने इस आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा "इनमें से किसी भी आरोप या मुद्दे का जवाब देना जरूरी नही क्योंकि ये दावे कोरी कल्पना के सिवाय कुछ नहीं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed