अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्रिस्टोफर ए रे को बनाया FBI का नया डायरेक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को वकील एवं न्यायिक विभाग के पूर्व अधिकारी रहे क्रिस्टोफर ए रे को फेडरल ब्यूरों ऑफ इन्वेसटिगेशन (एफबीआई) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है। हाल ही में ट्रंप ने एफबीआई के पूर्व डायरेक्टर कोमी द्वारा एक दिन पहले दिए महत्वपूर्ण बयान के बाद ही रे की नियुक्ति की है।
Nominating Christopher A. Wray, a man of impeccable credentials, to be the new Director of the FBI: President Donald Trump (file pic) pic.twitter.com/pk0zKy1QIH
विज्ञापन
— ANI (@ANI_news) June 7, 2017
बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने एफबीआई के डायरेक्टर जेम्स कोमी को पद से हटा दिया था। इस बात की पुष्टि व्हाइट हाउस ने आधिकारिक रुप से की थी। क्रिस्टोफर की नियुक्ति की घोषणा उस वक्त की गई है जब पूर्व निदेशक जेम्स कोमी ने संसद द्वारा गठित समिति के सामने काफी महत्वपूर्ण बयान दिया था।
गौरतलब है कि जेम्स कोमी नवंबर 2016 में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस की भूमिका की जांच कर रहे थे, जिसके बाद ट्रंप ने उन्हें एफबीआई के निदेशक के पद से अचानक ही बर्खास्त कर दिया। गौरतलब है कि संसद द्वारा गठित समिति ट्रंप द्वारा बर्खास्तगी के मामले में पूछताछ कर रही है।
बता दें कि क्रिस्टोफर वाशिंगटन और अटलांटा में एक लॉ फर्म के साथ बतौर वकील जुडे़ थे। इसके पहले व्रे साल 2003 से 2005 तक न्यायिक विभाग के आपराधिक शाखा में बतौर असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल रहे थे। ट्रंप ने ट्विटर में लिखा कि व्रे एक साफ सुथरी छवि वाले व्यक्ति हैं और उन्हें मैं एफबीआई का नया चीफ नियुक्त करता हूं।