फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Playboy announced not to publish nude photos of females

'प्लेब्वाय' अब नहीं छापेगी महिलाओं की नंगी तस्वीरें

Tue, 13 Oct 2015 02:06 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
Playboy announced not to publish nude photos of females

केवल व्यस्कों के लिए प्रकाशित होने वाली पत्रिका 'प्लेब्वॉय' ने फैसला किया है कि वो अब नग्न महिलाओं की फोटो नहीं छापेगी। पत्रिका ने खुद को नए रंग-रूप में डिजाइन किया है, इसके तहत यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


अमेरिका अखबार ' न्यूयार्क टाइम्स' की एक खबर के मुताबिक 'प्लेब्वॉय' के मालिक का कहना है कि इंटरनेट ने नग्नता को अब पुरानी बात बना दी है, ऐसे में पोर्न पत्रिकाएं छापना आर्थिक रूप से फायदे का सौदा नहीं रह गई हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 1953 में स्थापित 'प्लेब्वॉय' का सर्कुलेशन 1970 के दशक में करीब 56 लाख प्रतियां था, जो अब घटकर करीब आठ लाख ही रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पीछे रह गए हम'

Playboy announced not to publish nude photos of females

आप घबराइये मत पत्रिका महिलाओं की उत्तेजक फोटो छापना बंद नहीं करेगी। लेकिन पूरी तरह से नग्न महिलाओं की फोटो नहीं छापेगी। पत्रिका ने यह फैसला पिछले महीने आयोजित एक बैठक में लिया। बैठक में प्लेब्यॉय के संस्थापक और वर्तमान में प्रमुख संपादक ह्यू हेफनर भी मौजूद थे।

'न्यूयार्क टाइम्स' के मुताबिक पत्रिका के मुख्य कार्यकारी स्कॉट फ्लैंडर ने स्वीकार किया कि पत्रिका ने जिन बदलावों की शुरूआत की थी, उन्हीं में वो पीछे छूट गए हैं। उन्होंने कहा, ''आप सेक्स की हर भाव-भंगिमा से केवल एक क्लिक दूर हैं, जो मुफ्त में उपलब्ध है।''

फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए प्लेब्यॉय की वेबसाइट से नग्नता को आंशिक रूप से पहले ही हटाया जा चुका है। वहीं वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से इसकी लोकप्रियता में चौगुना उछाल आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed