{"_id":"5c439a78bdec22736a7686e0","slug":"place-decided-for-second-summit-between-america-and-north-korea-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका व उत्तर कोरिया के बीच दूसरे शिखर सम्मेलन को जगह तय : ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका व उत्तर कोरिया के बीच दूसरे शिखर सम्मेलन को जगह तय : ट्रंप
Sun, 20 Jan 2019 03:15 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 20 Jan 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच होने वाले दूसरे शिखर सम्मेलन के लिए जगह का चुनाव कर लिया गया है। शिखर सम्मेलन फरवरी के दूसरे पखवाड़े में होगा। ट्रंप ने कहा कि चयनित स्थान के बारे में जल्द ही बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
ह्वाइट हाउस ने भी ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच फरवरी में होने वाले शिखर सम्मेलन की पुष्टि की है। मामूल हो कि हाल ही में किम जोंग के सबसे खास सिपहसालार और उत्तर कोरिया के जनरल वाइस चेयरमैन किम योंग चोल ने अमेरिका का दौरा किया था।
विज्ञापन
इस सम्मेलन के जरिए दोनों देश परमाणु निरस्त्रीकरण और वर्षों से चली आ रही शत्रुता को खत्म करने की कोशिश करेंगे। ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया के साथ कल हमारी करीब दो घंटे चली बैठक शानदार रही। दोनों ही देशों के बीच फरवरी में मुलाकात करने पर सहमति बनी। हमने देश का चयन कर लिया है, लेकिन इस बारे में भविष्य में घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किम की तरह वह भी इस बैठक को लेकर काफी उत्सुक हैं। ट्रंप ने कहा कि पिछली मुलाकात के बाद से परमाणु निरस्त्रीकरण पर काफी प्रगति हुई है। मालूम हो कि पिछले साल जून में किम और अमेरिकी राष्ट्रपति ने सिंगापुर में उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण पर मुलाकात की थी।