फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   petition to declare pakistan terror sponsor gets support

पाक को आतंकी देश घोषित करने की याचिका को अमेरिका में रिकॉर्ड समर्थन

Mon, 03 Oct 2016 08:17 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन/लंदन
एजेंसी/वाशिंगटन/लंदन Updated Mon, 03 Oct 2016 08:17 AM IST
विज्ञापन
petition to declare pakistan terror sponsor gets support
- फोटो : getty images

पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजित देश घोषित करने की मांग वाली याचिका को अमेरिका में रिकॉर्ड समर्थन मिला है। इस बाबत व्हाइट हाउस को रिकॉर्ड पांच लाख लोगों ने हस्ताक्षर वाली ऑनलाइन याचिका मिली है। किसी भी याचिका पर व्हाइट हाउस की ओर से प्रतिक्रिया के लिए 30 दिन में एक लाख लोगों के हस्ताक्षर की जरूरत होती है। ऐसे में यह आंकड़ा पांच गुना तक पहुंच गया है। अब पाक को आतंक प्रायोजित देश घोषित करने की याचिका पर ओबामा प्रशासन को अपना रुख स्पष्ट करना होगा। 

विज्ञापन


इस याचिका पर एक सप्ताह से कम समय में ही एक लाख से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए और दो हफ्ते से भी कम समय में इस पर हस्ताक्षर करने वालों की संख्या पांच लाख पार कर गई। अब ओबामा प्रशासन को पाक को आतंक प्रायोजित देश घोषित करने के संबंध में 60 दिन के अंदर अपनी प्रतिक्रिया दे सकता है। 
विज्ञापन


आरजी नाम के एक शख्स ने इस याचिका की शुरुआत 21 सितंबर को की थी। फेसबुक पेज पर इस याचिका से जुड़ी जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी की वैज्ञानिक अंजू प्रीत का कहना है कि उनका लक्ष्य इस पर 10 लाख लोगों के हस्ताक्षर के आंकड़े को पाना है। उन्होंने लोगों से इस याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील की है। अमेरिकी सांसद एवं आतंकवाद पर सदन की उपसमिति के चेयरमैन टेड पोए और सांसद डाना रोराबचर की ओर से पाक को आतंक प्रायोजित देश घोषित करने का विधेयक पेश करने के बाद यह याचिका शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद पर पाक की निंदा के लिए ब्रिटेन में याचिका

petition to declare pakistan terror sponsor gets support

ब्रिटिश संसद की आधिकारिक वेबसाइट पर नई याचिका दाखिल की गई है, जिसमें ब्रिटेन से मांगी गई है कि वह आतंकवाद को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने वाले पाकिस्तान की कड़े शब्दों में निंदा करे। रविवार तक इस याचिका पर हस्ताक्षर करने वाले लोगों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई। 

अब इस याचिका पर ब्रिटिश सरकार जवाब देने के लिए बाध्य हो गई है। 2 मार्च 2017 तक इस याचिका में एक लाख से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य है, ताकि इस पर हाउस ऑफ कॉमंस में बहस कराई जा सके। 

पाकिस्तान आतंकवाद के मुद्दे पर अक्सर दोमुंही बात करता आ रहा है। इस याचिका में कहा गया कि अमेरिका और ब्रिटेन के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के दुश्मनों को पाकिस्तान को मदद दी है और उकसाया है। ओसामा बिन लादने का ठिकाना भी पाकिस्तान में था। इतना ही नहीं, पाकिस्तान लगातार आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed