{"_id":"eba0695292dd1a54179d74cf15baa338","slug":"people-on-roads-against-us-police-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरीका में हजारों लोग सड़कों पर उतरे","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमरीका में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Updated Sun, 14 Dec 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीका में पुलिस के हाथों हिंसा के विरोध में हजारों लोग वॉशिंगटन और न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरे हैं। अमरीका में हाल के दिनों में निहत्थे काले लोगों पर पुलिस की कार्रवाई और उसमें काले लोगों के मारे जाने के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी के बावजूद प्रदर्शनकारी अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। नारेबाज़ी कर रहे प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर और बड़े-बड़े कार्ड हैं जिन पर लिखा है- 'काले लोगों की ज़िंदगी भी मायने रखती है।'
विज्ञापन
कुछ कार्ड्स पर 'नस्ली पुलिस को रोको' नारे भी लिखे हैं। वॉशिंगटन में कुछ प्रदर्शनकारियों ने लोगों से 'मैं सांस नहीं ले सकता', इस नारे को बुलंद करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इस नारे का सीधा संबंध एरिक गार्नर से है जो न्यूयॉर्क में अपनी गिरफ्तारी के समय गिड़गिड़ा रहे थे कि मैं सांस नहीं ले सकता हूं। उसी दौरान गार्नर की मौत हो गई थी।
सड़कों पर उतरने वाले लोगों में एरिक गार्नर के परिजनों के अलावा माइकल ब्राउन को जानने वाले लोग भी शामिल हैं। किशोर माइकल ब्राउन की मौत कुछ ही दिन पहले हुई है। उन्हें एक गोरे पुलिस अधिकारी ने मिसूरी में गोली मारी थी।