ट्रम्प की बेटी को देखकर कहा 'बुरा सपना' तो एयरलाइन ने फ्लाइट से उतारा यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नवनिर्वचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प पर हवाई जहाज में असहज टिप्पणी करने के कारण एक यात्री को जेटब्लू एयरलाइन से उतार दिया गया।
जेटब्लू एयरवेज कॉर्प नए अपने बयान में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि न्यू यॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक यात्री को उतारा गया है। हालांकि
एयरवेज ने यह बताया नहीं कि यात्री को हवाई जहाज से क्यों उतारा गया।
फ्लाइट पर मौजूद एक अन्य यात्री मार्क शैफ ने उतारे गए पैसेंजर के संबंध में बताया, 'उसने नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प को देखती ही हास्यास्पद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हे ओह माइ गॉड, यह एक बुरा सपना है!
जेटब्लू ने अपने लिखित बयान में कहा कि पैसेंजर को उतारने का फैसले बिना सोचे समझे नहीं लिया गया। पैसेंजर को उतारने के बाद हमारी टीम ने एयरपोर्ट से उड़ान भरने
वाली अगली फ्लाइट में उन्हें जगह दिलाई।
फ्लाइट के यात्री मार्क शैफ ने न्यूज एजेंसी रायटर्स को बताया कि फ्लाइट सेन फ्रांसिसको के लिए उड़ान भरने वाली थी और वह यात्री इवांका ट्रम्प की सामने वाली पंक्ति में बैठा था। मार्क ने आगे कहा, 'जेटब्लू के स्टाफ ने उस व्यक्ति को शांत करने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह पैसेंजर कहने लगा इन लोगों ने हमारे देश को बर्बाद कर दिया और अब हमारी फ्लाइट को भी बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं।' शैफ ने कहा कि वह पैसेंजर स्पष्ट रूप से काफी उत्तेजित था लेकिन चीख या चिल्ला बिल्कुल नहीं रहा था।
एबीसी न्यूज के मुताबिक इवांका ट्रम्प अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए हवाई जा रही थीं। डोनाल्ड ट्रम्प की ट्रान्जिशन टीम ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि डोनाल्ड ट्रम्प क्रिस्मस की छुट्टियां अपने फ्लारिडा के पाल्म बीच में मार-आ-लागो रिजोर्ट पर बिता रहे हैं।