फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Passenger removed from flight after confrontation with Ivanka Trump

ट्रम्प की बेटी को देखकर कहा 'बुरा सपना' तो एयरलाइन ने फ्लाइट से उतारा यात्री

Fri, 23 Dec 2016 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Dec 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
Passenger removed from flight after confrontation with Ivanka Trump
इवांका ट्रम्प

अमेरिका के नवनिर्वचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प पर हवाई जहाज में असहज टिप्पणी करने के कारण एक यात्री को जेटब्लू एयरलाइन से उतार दिया गया। 

विज्ञापन


जेटब्लू एयरवेज कॉर्प नए अपने बयान में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि न्यू यॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक यात्री को उतारा गया है। हालांकि
विज्ञापन

एयरवेज ने यह बताया नहीं कि यात्री को हवाई जहाज से क्यों उतारा गया।
 
फ्लाइट पर मौजूद एक अन्य यात्री मार्क शैफ ने उतारे गए पैसेंजर के संबंध में बताया, 'उसने नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प को देखती ही हास्यास्पद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हे ओह माइ गॉड, यह एक बुरा सपना है! 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटब्लू ने अपने लिखित बयान में कहा कि पैसेंजर को उतारने का फैसले बिना सोचे समझे नहीं लिया गया। पैसेंजर को उतारने के बाद हमारी टीम ने एयरपोर्ट से उड़ान भरने
वाली अगली फ्लाइट में उन्हें जगह दिलाई।

Passenger removed from flight after confrontation with Ivanka Trump

फ्लाइट के यात्री मार्क शैफ ने न्यूज एजेंसी रायटर्स को बताया कि फ्लाइट सेन फ्रांसिसको के लिए उड़ान भरने वाली थी और वह यात्री इवांका ट्रम्प की सामने वाली पंक्ति में बैठा था। मार्क ने आगे कहा, 'जेटब्लू के स्टाफ ने उस व्यक्ति को शांत करने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह पैसेंजर कहने लगा इन लोगों ने हमारे देश को बर्बाद कर दिया और अब हमारी फ्लाइट को भी बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं।' शैफ ने कहा कि वह पैसेंजर स्पष्ट रूप से काफी उत्तेजित था लेकिन चीख या चिल्ला बिल्कुल नहीं रहा था।

एबीसी न्यूज के मुताबिक इवांका ट्रम्प अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए हवाई जा रही थीं। डोनाल्ड ट्रम्प की ट्रान्जिशन टीम ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि डोनाल्ड ट्रम्प क्रिस्मस की छुट्टियां अपने फ्लारिडा के पाल्म बीच में मार-आ-लागो रिजोर्ट पर बिता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed