फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan support for terrorist groups in Afghan must end: Senators

अमेरिका की पाक को लताड़, अफगानिस्तान में बंद करे आतंक का समर्थन

Sat, 11 Feb 2017 07:21 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Sat, 11 Feb 2017 07:21 AM IST
विज्ञापन
Pakistan support for terrorist groups in Afghan must end: Senators

अफगानिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने पर शीर्ष अमेरिकी सीनेटरों ने पाकिस्तान पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब भी आतंकी संगठनों का पनाहगाह बना हुआ है। अफगानिस्तान पर कांग्रेस में सुनवाई के दौरान सीनेटर जैक रीड ने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तब तक नहीं जीत सकता है, जब तक पाकिस्तान अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों को समर्थन बंद नहीं कर देता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई हक्कानी नेटवर्क की मदद कर रही है। इसके अलावा अन्य सीनेटरों ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकियों के सुरक्षित पनाहगाह बने रहने तक अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जीतना अमेरिका के लिए मुश्किल है। 
विज्ञापन


सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के अहम सदस्य जैक ने कहा, ‘अगर अमेरिका और अफगानिस्तान सुरक्षा का लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं, तो अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तानी मदद बंद होनी चाहिए। इस बीच कई सांसदों ने जैक का समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क और तालिबान के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए क्या होगी अमेरिका की रणनीति?

Pakistan support for terrorist groups in Afghan must end: Senators
पाक पीएम नवाज शरीफ - फोटो : file photo

अफगानिस्तान में अमेरिकी नेतृत्व वाले नाटो बल के कमांडर जनरल जॉन निकोलसन ने भी स्वीकार किया कि पाकिस्तान आतंकियों को समर्थन और सुरक्षित पनाह दे रहा है। ऐसे में आतंकियों के खिलाफ जंग को जीतना बेहद मुश्किल है। लिहाजा इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान के साथ लगातार काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि क्वेटा और अन्य कबाइली इलाकों में तालिबान एवं हक्कानी नेटवर्क के आतंकियों के सुरक्षित ठिकाने हैं। दरअसल, सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन ने जॉन मैकैन ने आतंकियों के सुरक्षित पनाहगाह पाकिस्तान पर निकोलसन का नजरिया जानना चाहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed