{"_id":"5bd86f4ebdec22696720dea6","slug":"pakistan-raised-indian-defence-strategic-strength-issue-in-front-of-united-nations","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की सैन्य ताकत से बौखलाया पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र में उठाया मुद्दा ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत की सैन्य ताकत से बौखलाया पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र में उठाया मुद्दा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
के-9 तोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की बढ़ती ताकत से पाकिस्तान की बौखलाहट फिर तब देखी गई जब उसने नाम लिए बगैर अमेरिका और रूस समेत कई देशों द्वारा नई दिल्ली को लगातार हथियार बेचे जाने के मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में उठाया। आतंक के जनक के रूप में बदनाम पाकिस्तान ने भारत को दोहरा मानक अपनाने वाला देश बताया।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र स्थित पाकिस्तानी मिशन में प्रथम सचिव जहांजेब खान ने सोमवार को निरस्त्रीकरण से निपटने वाली महासभा की समिति में पारंपरिक हथियारों पर बहस के दौरान भारत पर यह निशाना साधा। उन्होंने कहा, संकीर्ण सामरिक, राजनीतिक और व्यावसायिक विचारों के आधार पर दक्षिण एशिया के लिए दोहरा मानक वाली नीति का त्याग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने सधे हुए अंदाज में भारत या भारत को हथियार बेचने वाले किसी भी देश का नाम नहीं लिया। जहांजेब ने कहा, दक्षिण एशिया में एक देश का सैन्य खर्च काफी हद तक दूसरे देशों से ज्यादा है। इसमें अस्थिरता को बढ़ावा देने और पहले से नाजुक क्षेत्रीय संतुलन को खतरे में डालने की क्षमता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, इस्लामाबाद विशेष रूप से अशांत क्षेत्रों में बढ़ते पारंपरिक हथियारों के हस्तांतरण से चिंतित है, जो शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने की अनिवार्यता से उलट है। पाकिस्तान अपनी ओर से दक्षिण एशिया में रणनीतिक शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें पारंपरिक बल संतुलन का एक तत्व भी शामिल है।
इसलिए उड़ी पाक की नींद
पिछले महीने भारत और अमेरिका के बीच सीओएमसीएएसए डील हुई, जिससे कई आधुनिक हथियार और सैन्य तकनीक मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा अमेरिका कई एडवांस्ड मिलिट्री जेट्स और दूसरे हथियार भारत को दे रहा है। इतना ही नहीं बल्कि हाल में भारत ने अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार करते हुए रूस के साथ आधुनिक एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम फाइनल की थी। इजरायल से भी भारत ने हाल में कई प्रमुख डिफेंस डील की है। इन सबसे पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है।
छलका अमेरिकी मदद में कटौती का दर्द
जहांजेब ने अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के लिए सैन्य सहायता रोके जाने का भी जिक्र किया। बोले, इस निर्णय ने मुझे दुख पहुंचाया है। बता दें कि पिछले माह पेंटागन ने घोषणा की थी कि पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद रद्द की जा रही है क्योंकि वह आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहा।