फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan needsTrump's crazy diplomacy says expert

'पाकिस्तान को ट्रंप के पागलपन वाली कूटनीति की जरूरत'

Wed, 11 Jan 2017 04:24 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Wed, 11 Jan 2017 04:24 AM IST
विज्ञापन
Pakistan needsTrump's crazy  diplomacy says expert

अमेरिका को आज भी उस रास्ते की तलाश है जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान का पूरा सहयोग हासिल हो सके। बार-बार कहने और चेतावनी देने के बावजूद पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ कदम नहीं उठाया है। इस स्थिति का जिक्र करते हुए दक्षिण एशिया मामलों के एक वरिष्ठ अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा है कि पाकिस्तान को अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पागलपन वाली कूटनीति की जरूरत है। इसकी मदद से ही उसे आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने को मजबूर किया जा सकता है। 

विज्ञापन


दक्षिण एशिया मामलों के जाने-माने विशेषज्ञ डेनियल मार्के ने फॉरेन पॉलिसी मैगजीन में लिखा है कि बिल क्लिंटन और बराक ओबामा प्रशासन चाहता था कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उनकी चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया, लेकिन ट्रंप ऐसी स्थिति में हैं कि वह पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने को मजबूर कर सकते हैं। 
विज्ञापन


वह पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक नीति अपना सकते हैं और उसे चेतावनी दे सकते हैं कि वह अपनी जमीन पर मौजूद आतंकी संगठनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे अथवा ...। मार्के ने कहा है कि ट्रंप की पागलपन वाली नीतियां क्लिंटन अथवा ओबामा की चेतावनी की तुलना में पाकिस्तान को डराने में ज्यादा कारगर साबित होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्के के अनुसार ट्रंप पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकते हैं। वह पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए उसके खिलाफ भारत के साथ मिलकर गठबंधन भी बना सकते हैं। ट्रंप पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने का भी फैसला कर सकते हैं। मार्के का कहना है कि ट्रंप अमेरिका के हित में जो भी होगा उसे पूरा करने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी कदम उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed