{"_id":"57ea3cc34f1c1b073d57487a","slug":"pakistan-must-target-terror-groups-targeting-neighbours-us","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वराज के बाद अमेरिका ने भी लगाई पाक को फटकार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सुषमा स्वराज के बाद अमेरिका ने भी लगाई पाक को फटकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Sep 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण के अमेरिका ने भी पाकिस्तान को फटकार लगाई है। अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
अमेरिका विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने मीडिया से कहा, 'हमारा ध्यान आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए पाकिस्तान की क्षमताओं को बढ़ाने पर है।' उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की सरकार चरमपंथ के खिलाफ एक गंभीर और स्थायी अभियान चलाए हुए हैं। हमें भरोसा है कि पाकिस्तान इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।'

टोनर ने भारत को बताया घनिष्ठ मित्र
पाकिस्तान
टोनर ने कहा, 'उन्होंने (पाकिस्तान ने) आतंकवाद का सामना करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि पाकिस्तान को सभी आतंकवादी संगठनों को निशाना बनाना चाहिए। इनमें वे संगठन भी शामिल हैं, जो पाकिस्तान के पड़ोसी देशों को निशाना बनाते हैं।’
टोनर ने भारत और पाकिस्तान को संबंधों को सामान्य करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि 'खराब संबंधों' से इस क्षेत्र में किसी को भी लाभ नहीं होगा। टोनर ने कहा, 'भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमेरिका का रुख भी वैश्विक रुख के समान ही है। हमारे संबंध भारत के साथ बहुत घनिष्ठ हैं।'