फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan knew that Laden was there but they doesn't do a damn thing said Trump

पाकिस्तान जानता था कि लादेन वहां है, लेकिन उसने कुछ नहीं किया: डोनाल्ड ट्रंप

Mon, 19 Nov 2018 09:13 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Pakistan knew that Laden was there but they doesn't do a damn thing said Trump
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने प्रशासन के फैसला का बचाव किया। जिसमें पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता में कटौती की गई थी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका से अरबों रुपये लेने के बाद भी पाकिस्तान ने हमारे लिए कुछ नहीं किया। 

विज्ञापन




बता दें कि अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य सहायता में 2 बिलियन डॉलर की कटौती की है क्योंकि उसने आतंकियों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया। 
विज्ञापन


फॉक्स न्यूज पर रविवार को एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में रहता था और अमेरिका पाकिस्तान का समर्थन कर रहा था। ट्रंप ने कहा, "हम उन्हें हर साल 1.3 बिलियन डॉलर दे रहे थे, जो अब हम उसे कभी नहीं देंगे, वैसे, मैंने इसे खत्म कर दिया क्योंकि उसने हमारे लिए कुछ नहीं किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि "मिलिट्री अकेडमी के पास पाकिस्तान में वो (लादेन) रह रहा था , पाकिस्तान में सभी को पता था कि वो वहां है।" बता दें ट्रंप ने उसी घर का हवाला देते हुए ये बात कही जहां लादेन साल 2011 में अमेरिकी सील्स द्वारा मारा गया था। 


गौरतलब है कि पाकिस्तानी सरकार कई बार इस बात को खारिज कर चुकी है कि वह जानती थी कि लादेन वहां रह रहा था। लेकिन वह ये बात अमेरिका को मनवाने में नाकाम रही। अमेरिका को शुरू से ही लगता है कि पाकिस्तान को लादेन के बारे में पूरी जानकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed