{"_id":"57b4b0f94f1c1bda786ec2c5","slug":"pak-must-do-utmost-to-prevent-acts-of-terror-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की पाक को फटकार, कहा आतंकवाद पर सख्ती से रोक लगाए","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका की पाक को फटकार, कहा आतंकवाद पर सख्ती से रोक लगाए
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
america
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है कि वह न सिर्फ अपने देश में, बल्कि कहीं भी आतंकवादियों की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करे। साथ ही अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता प्रक्रिया तेज करने की जरूरत और आतंकवाद से निपटने के लिए साझा सहयोग से कार्रवाई करने पर भी जोर दिया है।
अमेरकी गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘हम भारत और पाकिस्तान के बीच अधिक बातचीत तथा आतंकवाद से निपटने के लिए साझा सहयोग को प्रोत्साहित करते हैं। ऐसा हम पहले भी कई बार कह चुके हैं। यह दोनों देशों और उस क्षेत्र के हित में है। स्पष्ट कहा जाए तो यह अमेरिका के हित में भी है।’
पाकिस्तान को आतंकवाद से सख्ती से निपटने की हिदायत देने के बारे में पूछे जाने पर टोनर ने कहा, ‘पाकिस्तान के लिए यह जरूरी है कि वह न सिर्फ अपने देश में बल्कि उस पूरे क्षेत्र में आतंकवाद पर काबू पाने में सख्ती बरते। इसके लिए वहां अधिक से अधिक साझेदारी और बातचीत प्रक्रिया जारी रखना जरूरी है।’