फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pak Could Be Put On Trump's Immigration Ban List

7 मुस्लिम देशों पर प्रतिबंध के बाद अब पाक पर बैन लगाने की तैयारी में ट्रंप

Wed, 01 Feb 2017 03:27 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन/लाहौर
एजेंसी/ वाशिंगटन/लाहौर Updated Wed, 01 Feb 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
Pak Could Be Put On Trump's Immigration Ban List
- फोटो : Reuters

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तानियों के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं। दुनिया के सात मुस्लिम बहुल देशों के बाद ट्रंप प्रशासन अब पाकिस्तानी नागरिकों के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी ने इसके साफ संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना कि आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान को सात मुस्लिम देशों की प्रतिबंधित सूची में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख एवं क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने कहा कि अगर ट्रंप पाकिस्तान पर वीजा प्रतिबंध लगाते हैं, तो इससे पाकिस्तानियों को अपने देश का विकास करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ, तो अमेरिकियों को भी पाकिस्तान में घुसने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 

आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान पर भविष्य में प्रतिबंध

Pak Could Be Put On Trump's Immigration Ban List

व्हाइट हाउस के स्टाफ प्रमुख रेन्स प्रीबस ने सीबीएस न्यूज से कहा कि जिन सात मुस्लिम देशों के लोगों के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनकी पहचान अमेरिकी कांग्रेस और ओबामा प्रशासन ने सबसे खतरनाक आतंकवाद को शरण देने वाले देश के रूप में की है।

​उन्होंने बताया कि आतंकवाद को शरण देने की वजह से इन देशों को प्रतिबंधित सूची में शामिल किया गया है। अब आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान और उसके जैसे देशों पर भविष्य में प्रतिबंध लगाने की जरूरत पड़ सकती है। फिलहाल ऐसे देशों के लोगों के अमेरिका में आवाजाही की कड़ी जांच की जा रही है। 

ट्रंप पाकिस्तानियों को वीजा भी देना बंद कर दें

Pak Could Be Put On Trump's Immigration Ban List
यह पहली बार है, जब ट्रंप प्रशासन ने सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तानियों के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबंध लगाने की बात स्वीकार की है। मालूम हो कि शुक्रवार को ट्रंप ने मुस्लिम बहुल ईरान, ईराक, लीबिया, सूडान, यमन, सीरिया और सोमालिया के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

प्रीबस ने कहा कि सात मुस्लिम देशों के लोगों के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबंध लगाने और अन्य मुस्लिम देशों के नागरिकों की कड़ी जांच करने का कार्यकारी आदेश काफी तैयारी के बाद दिया गया है। वहीं, इमरान खान ने कहा, ‘पाकिस्तान पर अमेरिकी वीजा प्रतिबंध लगाने की खबर सुनने में आ रही है। मैं दुआ करता हूं कि ट्रंप पाकिस्तानियों को वीजा भी देना बंद कर दें। इससे हमें अपने देश का विकास करने में मदद मिलेगी।’ 

 
विज्ञापन

अमेरिकियों को भी पाकिस्तान में घुसने नहीं दिया जाएगा

Pak Could Be Put On Trump's Immigration Ban List

लाहौर से करीब 250 किमी दूर साहीवाल में पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ट्रंप को इसका करारा जवाब देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को भी पाकिस्तान में घुसने नहीं दिया जाएगा। पाक पीएम की खिल्ली उड़ाते हुए इमरान ने कहा कि नवाज शरीफ सिरदर्द का इलाज कराने भी विदेश पहुंच जाते हैं। अगर अमेरिका पाकिस्तानियों को वीजा देने पर प्रतिबंध लगा देगा, तो वह अपना ध्यान पाकिस्तान पर देंगे और इससे देश का विकास होगा। 

भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर इमरान ने कहा, ‘मैं पीएम मोदी को याद दिलाना चाहता हूं कि हर पाकिस्तानी नवाज शरीफ के जैसे कायर नहीं है। हम शांतिप्रिय देश हैं और भारत के ज्यादातर लोग भी पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं।’ उन्होंने पनामा घोटाले मामले में पाक पीएम पर भी जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed