फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Padmavt Housefull in North America, 31 million Earning records in four days

उत्तरी अमेरिका में पद्मावत हाउसफुल, आमिर खान की पीके और दंगल का तोड़ा रिकॉर्ड

Wed, 31 Jan 2018 05:14 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Wed, 31 Jan 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
Padmavt Housefull in North America, 31 million Earning records in four days
padmavat - फोटो : अमर उजाला
विवादों में रही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ ने रिलीज होने के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ अमेरिका में भी धूम मचा दी है। फिल्म ने रिलीज होने के बाद उत्तरी अमेरिका में चार दिनों में ही रिकॉर्ड 31 करोड़ रुपये से अधिक  की कमाई कर ली है। यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

यह पीरियड ड्रामा फिल्म अमेरिका और कनाडा के 326 थियेटरों में 2डी, 3डी और आईमैक्स 3डी प्रारूपों में चल रही है। संजय लीला भंसाली की इस बहु प्रतीक्षित फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में रिलीज होने वाली सभी बॉलीवुड फिल्मों की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
विज्ञापन


फिल्म ने जहां शुक्रवार से रविवार तक सप्ताहांत के तीन दिनों में 28 करोड़ से अधिक कमाई की वहीं चार दिनों में 31 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली। बॉक्स ऑफिस गुरु ने कहा कि इस फिल्म से 27 जनवरी को 11 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई थी जो कि एक दिन में सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है। उसने कहा कि इतना तो कोई हिंदी फिल्म उत्तरी अमेरिका में रिलीज होने से लेकर उतरने तक नहीं कमा पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर की पीके और दंगल का तोड़ा रिकॉर्ड

Padmavt Housefull in North America, 31 million Earning records in four days
PADMAVAT
पद्मावत से पहले उत्तरी अमेरिका में यह रिकॉर्ड 2014 में आई अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ के नाम था जिसने शुरुआती सप्ताहांत के तीन दिनों में 22 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। वहीं आमिर की 2016 ब्लॉकबस्टर ‘दंगल’ ने पांच दिनों में 26 करोड़ से अधिक की कमाई की थी और उसे भी ‘पद्मावत’ ने पीछे छोड़ दिया है। 

अमिताभ ने रणवीर को भेजा हाथ से लिखा पत्र

महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म पद्मावत में अभिनेता रणवीर सिंह के अभिनय से खासे प्रभावित हुए हैं। रणवीर की प्रशंसा के लिए उन्होंने अपने हाथ से लिखा हुआ एक पत्र उन्हें भेजा है। रणवीर ने इस पत्र को अपने लिए एक पुरस्कार बताया है। उन्होंने बच्चन द्वारा भेजे गए पत्र और फूलों के गुलदस्ते की तस्वीर को ट्विटर पर भी साझा किया है। इससे पहले बाजीराव-मस्तानी में रणवीर के अभिनय की तारीफ करते हुए अमिताभ ने 2015 में भी एक हाथों से लिखा पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed