फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Padma lakshmi became the Goodwill Ambassador of United Nations Development Program

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गुडविल एंबेसडर बनीं पद्मालक्ष्मी

Sat, 09 Mar 2019 05:54 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 09 Mar 2019 05:54 AM IST
विज्ञापन
Padma lakshmi became the Goodwill Ambassador of United Nations Development Program
Padma Lakshmi

भारतीय मूल की अमेरिकी टेलिविजन हस्ती और खाद्य विशेषज्ञ पद्मालक्ष्मी को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) का नया ‘गुडविल एंबेसडर’ बनाया गया है। यूएनडीपी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लक्ष्मी की नियुक्ति की घोषणा की। वे पूरी दुनिया में असमानता और भेदभाव के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की लड़ाई का समर्थन करेंगी। 

विज्ञापन


एमी पुरस्कार के लिए नामित टेलिविजन हस्ती और पुरस्कार विजेता लेखिका पद्मालक्ष्मी अपनी नई भूमिका में असमानता और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई और वंचितों को सशक्त करने की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए सतत विकास लक्ष्यों के प्रति समर्थन जुटाने का काम करेंगी। यूएनडीपी प्रशासक अचिम स्टीनर ने ‘गुडविल एंबेसडर’ के तौर पर उनके नाम की घोषणा की। पद्मालक्ष्मी ने यूएनडीपी में पत्रकारों से कहा, ‘हम जब विश्व महिला दिवस मना रहे हैं, तब हमें यह बात याद रखनी चाहिए कि महिलाओं और लड़कियों को दुनिया भर में सबसे ज्यादा भेदभाव और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।’ 
विज्ञापन


पद्मालक्ष्मी ने कहा कि यूएनडीपी गुडविल एंबेसडर के तौर पर वह इस बात पर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश करेंगी कि असमानता अमीर और गरीब देशों को समान रूप से प्रभावित करती है। उन्होंने कहा, ‘कई देश गरीबी कम करने में कामयाब रहे हैं लेकिन असमानता अधिक जिद्दी मालूम पड़ती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं लक्ष्मी

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रशासक अचिम स्टीनर ने कहा कि पद्मालक्ष्मी पहले भी भेदभाव के खिलाफ और वंचित तबके के लिए आवाज उठाती रही हैं। लेकिन आवश्यकता है कि उनकी तरह और लोग भी आवाज उठाएं ताकि हम सतत विकास लक्ष्यों के अपने सपने को साकार कर सकें जो कि लोगों और दुनिया में शांति और समृद्धि का साझा खाका हैं।


असमानता का असर भेदभाव पर पड़ता है

पद्मालक्ष्मी ने पत्रकारों से कहा कि लिंग, आयु, जाति और नस्ल के आधार पर महिलाओं के साथ असमानता की जाती है। यह खासकर महिलाओं, अल्पसंख्यकों और उन लोगों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है जिन्हें समाज में अकल्पनीय भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed