फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   one scholarship will have to quit college

एक स्कॉलरशिप जिसके लिए कॉलेज छोड़ना पड़ेगा...

Sat, 11 May 2013 07:13 PM IST
Updated Sat, 11 May 2013 07:13 PM IST
विज्ञापन
one scholarship will have to quit college

एंड्रयू ब्रैकिन की उम्र अभी महज 18 साल की है और उन्हें जिंदगी ने वह मौका दिया है जो किसी को बस एक बार मिलता है।

विज्ञापन


यह अवसर उनकी जिंदगी में एक फेलोशिप की शक्ल में आया है जिसमें उन्हें तकरीबन 54 लाख रुपए मिले हैं।

इसके लिए एंड्रयू सैन फ्रांसिसको में रहकर अपने तकनीकी आइडिया पर काम करेंगे।

लंदन का यह किशोर इसके साथ ही दुनिया के 20 नौजवान कारोबारी लोगों की कतार में शुमार हो गया है जिन्हें ‘पे-पाल’ के संस्थापकों में से पीटर थील प्रायोजित कर रहे हैं।


फेलोशिप के लिए आवेदन
पीटर थील उन शुरुआती लोगों में से एक हैं जिन्होंने फेसबुक में पैसा लगाया था।

लेकिन इस पेशकश के साथ एंड्रयूके सामने कुछ शर्तें भी रखी गई हैं।

इस फेलोशिप के बदले एंड्रयू को दो साल तक के लिए यूनिवर्सिटी छोड़नी पड़ेगी और किसी भी तरह की औपचारिक पढ़ाई लिखाई से भी दूर रहना होगा।

अमेरिका सहित 48 देशों के हजारों उम्मीदवारों ने इस फेलोशिप के लिए आवेदन किया था।

चयन के बाद एंड्रयू ने बताया, "मैं सेमीफाइनल में पहुंचा और फिर स्काइप के जरिए इंटरव्यू हुए। उसके बाद हमने कैलिफॉर्निया की ओर रुख किया जहां हमें सिलिकॉन वैली के महत्वपूर्ण लोगों के सामने अपने विचार पेश करने थे।"
विज्ञापन


‘बंशी’ नाम का ऐप
अंतिम दौर में पहुंचे उम्मीदारवारों को अपना प्रेजेंटेशन बिना किसी लिखित नोट के देना था।

यह प्रेजेंटेशन सैन फ्रांसिसको के येरबा बुएना सेंटर में हुआ था।

इसी जगह पर स्टीव जॉब ने पहली बार आईपैड का अनावरण किया था।

एंड्रयू की योजना इस नकदी के सहारे ‘बंशी’ नाम का ऐप बनाने की है।

यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जिसके जरिए सोशल नेटवर्क्स और वेबसाइट पर दान उगाहने वाली संस्थाएं पैसा इकठ्ठा कर सकेंगी।

थील फेलोशिप पाने वाले एंड्रयू दूसरे ब्रितानी हैं।

पीटर थील हर साल 20 ऐसे किशोरों को चुनते हैं जो पढ़ाई छोड़कर अपना कारोबार जमाने के लिए काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed