फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Obama signs defence Bill, making India a 'major defence partner'

भारत को बड़ा रक्षा भागीदार बनाने को ओबामा ने एनडीएए बिल पर किए दस्तखत

Sun, 25 Dec 2016 01:06 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Sun, 25 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Obama signs defence Bill, making India a 'major defence partner'
मोदी-ओबामा - फोटो : file photo

भारत के साथ सुरक्षा सहयोग बढ़ाने और पाक को सशर्त फंड देने के लिए अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 618 अरब डॉलर के रक्षा बजट पर को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों ने महीने के शुरुआत में इस बिल को अपनी मंजूरी दी थी। शुक्रवार को ओबामा ने नेशनल डिफेंस अथॉराइजेशन एक्ट (एनडीएए)-2017 पर दस्तखत कर दिए। फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा हवाई में छुट्टियां बिता रहे हैं, जहां उन्होंने इस बिल में हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन


एनडीएए-2017 में भारत को अमेरिका का अहम रक्षा भागीदार बनाने और पाकिस्तान को आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की शर्त पर ही फंड देने का प्रावधान किया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि अमेरिकी रक्षामंत्री और विदेश मंत्री भारत को अमेरिका के बड़े रक्षा भागीदार के रूप में मान्यता देने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। पाक को मिलने वाली अमेरिकी मदद की आधी धनराशि रक्षा मंत्रालय की ओर से इस बात का प्रमाण पत्र देने पर जारी किया जाएगा कि पाकिस्तान हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। 
विज्ञापन


सीनेट आर्म्ड सर्विस कमेटी के चेयरमैन जॉन मैकैन ने बताया कि एनडीएए-2017 से अमेरिका और भारत के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ेगा। इस बिल में अमेरिकी प्रशासन से रक्षा एवं तकनीकी के क्षेत्र में अनुभव रखने वालों लोगों की एक कार्यकारी शाखा गठित करने को भी कहा गया है, जो इंटर-एजेंसी पॉलिसी कॉर्डिनेशन के माध्यम से अमेरिका और भारत के साथ रक्षा सहयोग, रक्षा व्यापार और सह विकास के अवसर में पैदा होने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएस से निपटने के लिए भी बजट में व्यवस्था

Obama signs defence Bill, making India a 'major defence partner'

एनडीएए-2017 में आईएस से निपटने के लिए 1.2 अरब डॉलर के कोष की भी व्यवस्था की गई है। इससे खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अभियान को मजबूत किया जा सकेगा।

इस बिल में पाकिस्तान के लिए 90 करोड़ डॉलर में से 40 करोड़ डॉलर का गठजोड़ समर्थन कोष (सीएसएफ) पाने के लिए चार शर्तें लगाई गई हैं।

इसमें कहा गया है कि अमेरिका रक्षामंत्री को अमेरिकी कांग्रेस को यह स्पष्ट करना होगा कि पाकिस्तान अपने यहां हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई कर रहा है और इस्लामाबाद ने हक्कानी नेटवर्क को अपने किसी भी भूभाग का इस्तेमाल करने से रोकने के वादे को निभाने के लिए कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed