फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Obama met with the Dalai Lama

चीन का विरोध दरकिनार कर दलाई लामा से मिले ओबामा

Thu, 16 Jun 2016 03:07 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Thu, 16 Jun 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
Obama met with the Dalai Lama

चीन के विरोध को दरकिनार कर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को व्हाइट हाउस में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। हालांकि यह मुलाकात बंद कमरे में बेहद निजी रही। चीन आरोप लगाता रहा है कि तिब्बती धर्मगुरु अलगाववादी आंदोलन चला रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि इस मुलाकात से तिब्बत पर अमेरिका के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कहा, ‘पिछले आठ वर्षों में चौथी बार है जब राष्ट्रपति ओबामा को दलाई लामा से  मुलाकात करने का अवसर मिला।
विज्ञापन


हालांकि मैं एक बार फिर दोहराना चाहता हूं कि तिब्बत को लेकर अमेरिका का रुख नहीं बदला है। अमेरिका तिब्बत को चीन का हिस्सा मानता है और अमेरिका ने तिब्बत की स्वतंत्रता को लेकर कोई समर्थन व्यक्त नहीं किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबामा ने 80 वर्षीय तिब्बती आध्यात्मिक गुरु से व्हाइट हाउस के ऐतिहासिक मैप रूम में मुलाकात की। मीडियाकर्मियों को मीटिंग से दूर रखा गया था। दलाई लामा ने बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों से भी कुछ नहीं कहा।


अमेरिकी प्रवक्ता ने बताया, ‘राष्ट्रपति ने ओरलेंडो में आतंकी हमले पर अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए दलाई लामा का शुक्रिया अदा किया।’ एक सवाल के जवाब में अर्नेस्ट ने कहा कि पहले भी सार्वजनिक तौर पर राष्ट्रपति ओबामा दलाई लामा के लिए अपनी व्यक्तिगत भावनाओं को जाहिर कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed