{"_id":"23464ed0-dbc7-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"obama-confident-to-winning-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा को दोबारा जीत का पक्का भरोसा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ओबामा को दोबारा जीत का पक्का भरोसा
Updated Sat, 11 Aug 2012 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को इस बात का पक्का भरोसा है कि वह आगामी राष्ट्रपति चुनाव में वह अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी को हराने में कामयाब रहेंगे। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि यह मुकाबला काफी कठिन होगा।
न्यूयार्क में अपने प्रचार अभियान के दौरान ओबामा ने कहा कि यदि आज चुनाव होते हैं तो मैं समझता हूं कि मुकाबला कड़ा होगा, लेकिन मुझे लगता है कि मैं जीत जाऊंगा। और अब हमारे पास 99 दिन बचे हैं। अगर हम इन 99 दिनों को बेहतर तरीके से प्रयोग करें तो हम अगला कार्यकाल जरूर शुरू कर सकेंगे।
दोबारा चुनाव लड़ रहे ओबामा ने कहा कि उन्हें अपने दूसरे कार्यकाल में अपने अधूरे एजेंडे को पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि हम यूरोप में स्थिरता ला सकें, शिक्षा में खुद को स्थापित कर सकें, विज्ञान और तकनीक, ऊर्जा तथा कई अन्य क्षेत्रों में प्रगति कर सकें तो कोई कारण नहीं कि आने वाले दशकों में अमेरिका की बादशाहत को कोई हिला सके।
विज्ञापन
ओबामा ने कहा कि मैं इस बात को लेकर विश्वस्त हूं की हम एक बेहतर प्रचार अभियान चला रहे हैं और आगे भी बेहतर अभियान चलाएंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें उनके विरोधियों द्वारा हारा हुआ बताया जा रहा है। ओबामा ने कहा कि हम अपने विरोधियों को लगातार चुनौती दे रहे हैं।