ट्रंप का बड़ा आरोप-व्हाइट हाउस से खुफिया जानकारी लीक कराने में ओबामा का हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि व्हाइट हाउस से खुफिया जानकारी के लीक होने और उनके विरोध के पीछे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का हाथ है। फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में ट्रंप से पूछा गया था कि क्या आप को लगता है कि ओबामा प्रशासन के लोग आपके खिलाफ विरोध को हवा दे रहे हैं और उन्हें कमजोर करने के उपाय अपना रहे हैं?
इस पर ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि इस सबके पीछे ओबामा हैं और ये राजनीति है। खुफिया जानकारियों के लीक होने से झुंझलाए ट्रंप ने कहा कि खुफिया जानकारियों के लीक होने और ओबामा की टीम में कनेक्शन है।
ट्रंप ने कहा कि मुझे यकीन है कि राष्ट्रपति ओबामा या उनके लोग इस सबके पीछे है। कुछ लीक तो जरूर उनके लोगों ने की हैं। ट्रंप के आरोप कुछ हद तक सही साबित होते दिख रहे हैं क्योंकि ओबामा प्रशासन के कई लोग लीक करने वाले ग्रुप का सहयोग दे रहे हैं। जो लोग ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को अंजाम दे रहे हैं वह लोग ओबामा की टीम से हैं और करीब 14 लोग इसमें शामिल है।
ट्रंप ने सुरक्षा एजेंसियों पर भी लगाया आरोप
इन लोगों का काम लोगों को रिपब्लिकन सरकार के फैसलों का विरोध करने में मदद करना है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी ट्रंप ने ओबामा पर आरोप लगाया था कि ओबामा के लोगों ने उनके मैक्सिकन और ऑस्ट्रेलियन नेताओं से फोन पर की गई बातचीत को लीक किया था।
इसके अलावा उन्होंने लीक के लिए इंटेलिजेंस एंजेसियों एफबीआई और एनएसए पर दस्तावेज लीक करने का इल्जाम लगाया जिसके कारण एनएसए रिटायर्ड जनरल माइक फ्लिन को इस्तीफा देना पड़ा था।
वहीं सीएनएन ने रिपोर्ट की थी कि ट्रंप अपने प्रेस सेक्रेटरी सीन स्पाइसर के उस फैसले का समर्थन कर रहे हैं जिसमें कहा गया है कि व्हाइट हाउस में आने वाले कर्मचारियों के फोन को चेक किया जाए ताकि पता चल सके जानकारियां बाहर कैसे जा रही हैं। हालांकि स्पाइसर ने बाद में ऐसी किसी बात का खंडन किया है।