फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   obama and cameron gave ultimatame to syria

सीरिया को ब्रिटेन और अमेरिका की चेतावनी

Sun, 25 Aug 2013 12:14 PM IST
Updated Sun, 25 Aug 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
obama and cameron gave ultimatame to syria

ब्रिटेन और अमेरिका ने कहा है कि अगर इस बात की पुष्टि होती है कि सीरिया में पिछले हफ़्ते आम लोगों के ख़िलाफ़ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया तो उसे इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

विज्ञापन


यह बयान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आवास डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से जारी किया गया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शनिवार को फोन पर क़रीब 40 मिनट तक बात की।

दोनों ने सीरियाई सरकार द्वारा जनता के ख़िलाफ़ रासायनिक हथियारों से हमले करने के मिल रहे संकेतों पर गहरी चिंता जताई।

एक ओर विद्रोही और विपक्षी कार्यकर्ता सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की सेना को हाल में दमिश्क में हुए रासायनिक हमले के लिए ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं जबकि सरकारी टीवी चैनल ने इसके लिए विद्रोहियों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सीरिया में पिछले दो सालों से जारी विद्रोह में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

'यूएन की टीम करे जांच'

डाउनिंग स्ट्रीट ने अपने बयान में कहा है, "संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् ने कहा है कि दमिश्क में यूएन की रासायनिक हथियार निरीक्षक टीम को जांच करने की इजाज़त मिलनी चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरन और ओबामा ने इस बात को दोहराया है कि रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय कड़ा रुख अख़्तियार कर सकता है। दोनों ने इससे जुड़े विकल्पों पर विचार करने के लिए अपने अधिकारियों को ज़िम्मेदारी भी दे दी है।

इस बयान में कहा गया कि दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने इस बात पर सहमति जताई कि दुनिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक राय बनी हुई है ताकि हिंसा पर रोक लगाई जा सके।

इसमें यह भी कहा गया कि दोनों नेता इस मसले पर एक-दूसरे के संपर्क में लगातार बने रहेंगे।

व्हाइट हाउस भी सक्रिय

डाउनिंग स्ट्रीट के मुताबकि कैमरन ने कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफ़न हार्पर से भी बात की है जिन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि ऐसे मामले में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उचित कार्रवाई ज़रूर करनी चाहिए।

बीबीसी के राजनीतिक संवाददाता इयान वॉटसन ने कहा कि गंभीर कार्रवाई के तहत सीरिया में सेना की तैनाती जैसा क़दम शामिल नहीं होना चहिए। उनका कहना है कि दूसरे विकल्पों मसलन हवाई हमले की संभावना ख़ारिज भी नहीं की गई है।


बीबीसी संवाददाता का कहना है कि ब्रिटेन के कुछ कंजर्वेटिव सांसदों ने स्पष्ट किया कि वे नहीं चाहते कि कैमरन सांसदों से सलाह लिए बिना सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप के लिए तैयार हो जाएं।

ओबामा के सुरक्षा सलाहकार ने उन्हें सीरिया सरकार के कथित रासायनिक हथियारों के संभावित इस्तेमाल से जुड़ा विस्तृत ब्यौरा दिया है।

हालांकि अब भी इससे जुड़े सबूत जुटाने की कवायद जारी है। व्हाइट हाउस ने यह बयान जारी किया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी कहा कि सीरियाई सरकार ने अपनी जनता के खिलाफ़ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है इसके कई संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed