फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Obama administration praise Indian muslims for war against terrorism

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए ओबामा प्रशासन ने भारतीय मुस्लिमों को सराहा

Fri, 27 May 2016 01:24 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Fri, 27 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Obama administration praise Indian muslims for war against terrorism
भारतीय मुस्लिमों ने दिखाया दम - फोटो : Getty

आतंकवाद का विरोध करने पर ओबामा प्रशासन ने भारतीय मुस्लिमों की सराहना की है। ओबामा प्रशासन ने कहा कि देश में अपनी जड़ें जमाने में जुटे चरमपंथी समूहों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले पैसे पर नजर रखने के लिए भारत के साथ बातचीत सफल रही है। ओबामा प्रशासन ने आतंकी संगठनों का विरोध करने के लिए भारतीय मुस्लिमों की सराहना करते हुए कहा कि समुदाय ने देश में आतंकवादी संगठनों का कड़ा विरोध किया। 

विज्ञापन


दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल ने कहा कि भारत में मुस्लिम समुदाय ने ऐसे प्रयासों का व्यापक स्तर पर प्रतिरोध किया। सीनेटर क्रिस मर्फी के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘हमने भारत में देखा है कि कुल मिलाकर कट्टरपंथी विचारधारा अपनी जड़े जमाने में सफल नहीं रही है।’ वह कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सीनेट फॉरेन रिलेशंस कमेटी के सदस्यों के समक्ष बोल रही थीं। मर्फी ने भारत में खाड़ी देशों से बढ़ते निवेश पर भी चिंता जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में सऊदी के लोगों की ओर से कुछ बड़े निवेश करने की खबरें हैं। मर्फी ने कहा कि वहाबी मूवमेंट की ओर से भारत में स्कूलों और मदरसों का विशाल नेटवर्क स्थापित करने की भी खबर है। इस पर बिस्वाल ने कहा कि अमेरिका ऐसे निवेश पर बारीकी से नजर रख रहा है। साथ ही भारत और दुनिया भर में इसके वैश्विक नेटवर्क को लेकर बेहद चिंतित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed