{"_id":"5add32024f1c1b360b8b6072","slug":"nude-gunmen-shot-three-in-the-restaurant-in-the-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में नग्न बंदूकधारी ने रेस्टोरेंट में तीन को गोली से उड़ाया","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में नग्न बंदूकधारी ने रेस्टोरेंट में तीन को गोली से उड़ाया
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Mon, 23 Apr 2018 06:38 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक नग्न बंदूकधारी ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और चार अन्य को घायल कर दिया। टेनेसी की राजधानी नैशविले के बाहरी इलाके में स्थित रेस्टोरेंट में रविवार की सुबह यह हमला हुआ।
नैशविले पुलिस ने बताया, दक्षिणपूर्वी नैशविले के कस्बे एनिओच के वैफले हाउस रेस्टोरेंट में सुबह 3.25 पर यह हमला हुआ। एक सहायक ने बंदूकधारी से उसकी राइफल छीन ली, जिसके बाद वह नग्न अवस्था में ही भाग निकला। बताया गया है कि हमलावर श्वेत पुरुष है और उसके बाल छोटे हैं। बाद में पुलिस ने बयान जारी कर बताया, हमलावर की पहचान 29 वर्षीय ट्रेविस रेंकिंग के रूप में हुई है।
वह इलिनोइस के मोर्टन का रहने वाला है। यह गांव एनिओच के उत्तर में 724 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस ने बताया, संदिग्ध कार से हमला करने पहुंचा था। यह कार रेंकिंग के नाम रजिस्टर्ड है। घायलों को वेनडेर्बिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में ले जाया गया है।
विज्ञापन
एआर-15 राइफल से हमला
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बंदूकधारी एआर-15 एसल्ट राइफल से लैस था। इस हथियार का इस्तेमाल अमेरिका में मास शूटिंग में सबसे ज्यादा किया जाता है। पिछले साल अक्तूबर में लॉस वेगास में हुए हमले में इसी रायफल से 58 लोगों की हत्या की गई थी। इस साल फरवरी में फ्लोरिडा स्कूल में हुए हमले में 17 छात्रों की जान लेने के लिए हमलावर निकोलस क्रूज ने इसी हथियार को चुना था।
फ्लोरिडा हमले के बाद छात्रों ने गन नियंत्रण मुहिम शुरू की थी, जिसमें हजारों लोगोें ने सड़कों पर मार्च निकाला। पर कांग्रेस हाथों पर हाथ लिए बैठी रही। इसी बीच एबीसी न्यूज/वाशिंगटन पोस्ट के सर्वेक्षण में शुक्रवार को दावा किया गया कि लोगों के बीच बंदूकों पर प्रतिबंध लगाने के लिए समर्थन बढ़ रहा है। 62 फीसदी लोगों का कहना है कि बंदूक पर बैन लगाया चाहिए। इस साल फरवरी में ऐसे लोगों की तादात 50 फीसदी थी।