{"_id":"5a1f4ed54f1c1b76678be8f8","slug":"nuclear-war-threat-after-north-korea-s-missile-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद मंडराया परमाणु युद्ध का खतरा, अमेरिका चिंतित","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद मंडराया परमाणु युद्ध का खतरा, अमेरिका चिंतित
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइड्रोजन बम बनाकर अमेरिका को चुनौती देने वाले उत्तर कोरिया ने आर्थिक प्रतिबंध लगाने के बावजूद एक और अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन
इससे पूरे कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका ने इसे पूरी दुनिया के लिए खतरा बताया और राष्ट्रपति ट्रंप ने जापान के पीएम शिंजो अबे व दक्षिण कोरियाई समकक्ष मून जेई-इन के साथ आपातकालीन बातचीत की।
विज्ञापन
जबकि उत्तर कोरियाई तानाशाह ने इसे राष्ट्रीय गर्व बताते हुए कहा कि अमेरिका का हर शहर हमारी जद में है और इससे उत्तर कोरिया एक परमाणु संपन्न देश का दर्जा हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने बताया कि दो माह बाद उत्तर कोरिया द्वारा किए गए मिसाइल परीक्षण के बाद ट्रंप, शिंजो अबे व मून ने इस हरकत को उकसावे की कार्रवाई बताते हुए कहा कि यह न सिर्फ अमेरिका, जापान व दक्षिण कोरिया, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक खतरा है।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि वह परीक्षण के बाद की स्थिति पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने हथियार कार्यक्रम की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इससे न सिर्फ उत्तर कोरिया सुरक्षा कमजोर होगी बल्कि उसका कूटनीतिक व आर्थिक अलगाव भी गहराएगा।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी ताजा मिसाइल परीक्षण की आलोचना करते हुए कहा कि वे तनाव कम करने के लिए सभी पक्षों से बात करने को तैयार हैं।
उत्तर कोरिया ने यह परीक्षण ट्रंप द्वारा उस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने व आतंक प्रायोजित देश घोषित करने के बावजूद किया है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह मिसाइल उसके विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में आकर गिरी है।
उत्तर कोरिया के सरकारी टेलीविजन ने किम जोंग-उन के हवाले से इस परीक्षण की घोषणा की। टीवी एंकर री चुन-ही के मुताबिक किम ने कहा कि इस अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल की जद में पूरे अमेरिका को लाकर उत्तर कोरिया एक पूर्ण परमाणु संपन्न देश का दर्जा हासिल चुका है, यह गर्व की बात है।
एक वरिष्ठ कोरियाई अधिकारी ने कहा कि उसके परमाणु कार्यक्रम का एकमात्र निशाना अमेरिका है और बाकी के एशियाई देश यदि उसे उकसाएं नहीं तो वे सुरक्षित हैं।
चीन व रूस समेत कई देशों ने की निंदा
आर्थिक व राजनयिक दबाव बनाए रखेंगे
अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस और रक्षामंत्री जिम मेटिस ने इस परीक्षण को दुनिया के लिए खतरा बताते हुए कहा कि जब तक उत्तर कोरिया अपना परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं कर देता, हम उस पर आर्थिक व राजनयिक दबाव बनाए रहेंगे।
चीन व रूस समेत कई देशों ने की निंदा
उत्तर कोरिया द्वारा किए गए ताजा मिसाइल परीक्षण की निंदा दुनिया के तमाम देशों ने की है। रूस ने इसे उत्तर कोरिया की उकसावे वाली कार्रवाई बताया। रूसी संसद क्रेमलिन की प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि निस्संदेह यह एक निंदनीय कार्रवाई है। जबकि उत्तर कोरिया के मित्र देश चीन ने मिसाइल परीक्षण पर गहरी चिंता जताते हुए उत्तर कोरिया से कहा कि वह तनाव बढ़ाने वाले काम को रोके।
ऑस्ट्रेलिया के पीएम मेलकम टर्नबुल ने कहा कि वैश्विक शांति के लिए यह कार्रवाई अवैध और खतरनाक है। जापान ने इसे एशिया महाद्वीप पर एक बड़ा खतरा बताया, जबकि दक्षिण कोरिया ने कहा कि इससे पूरे कोरियाई प्रायद्वीप पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।