{"_id":"5858fbe64f1c1b774fe39c7f","slug":"nsa-doval-meets-trump-s-nsa-designate-discuss-indo-us-ties","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप को रिझाने की कोशिश में मोदी! अमेरिकी एनएसए से मिले अजित डोभाल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप को रिझाने की कोशिश में मोदी! अमेरिकी एनएसए से मिले अजित डोभाल
Updated Tue, 20 Dec 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और डोभाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराक ओबामा से मधुर संबंध रखने के बाद अब भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप से बेहतर संबंधों की पहल की है। इसी नीति के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिका के होने वाले सुरक्षा सलाहकार जनरल माइकल फिलिन से मुलाकात की है।
सोमवार को अमेरिकी दौरा पर पहुंचे डोभाल ने फिलिन से क्षेत्रीय और वैश्विक रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के बीच भारत-अमेरिकी संबंधों की प्रगति और अन्य संबंधित मामलों पर भी चर्चा की गई।
बताया जा रहा है कुछ दिनों पहले ही फिलिन और अजित डोभाल की फोन पर बातचीत हुई थी, इसी दौरान भारतीय सुरक्षा सलाहकार को अमेरिका आने का आमंत्रण मिला। सूत्रों के मुताबिक, फिलिन ने आने वाले समय में भारत-अमेरिका के बीच मधुर संबंधों को लेकर उम्मीद जताई है। डोभाल और फ्लिन ने दोनों देशों के सामरिक और आर्थिक संबंधों सहित द्विपक्षीय रिश्तों के सभी जरूरी पहलुओं की समीक्षा की।

पाकिस्तान भी बढ़ा रहा नजदीकी
नवाज शरीफ
- फोटो : Getty Images
दूतावास सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद दोनों एनएसए की यह पहली बैठक है, जो करीब एक घंटे चली। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने के बाद सारी दुनिया की नजर अमेरिकी की नई टीम पर है। ट्रंप ने अमेरिकी की विदेश नीति में अहम बदलाव के संकेत दिए हैं। ऐसे में अमेरिकी से बेहतर संबंध रखने की चाह रखने वाले देश नई टीम से संबंधों को गति देने की कोशिश कर रहे हैं।
पाकिस्तान भी डोनाल्ड ट्रंप को रिझाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। अपने भाषणों में ट्रंप आतंकवाद के प्रति कड़ा रुख दिखा चुके हैं। रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति का कार्यभार संभालेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति नवाज शरीफ जनवरी में ही अमेरिका जाने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए पाकिस्तान की ओर से मुलाकात का समय भी मांगा गया है।