फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   NRC: American organizations raised voice for Hindu migrants of Bangladesh

बांग्लादेश के हिंदू प्रवासियों को मिले भारतीय नागरिकता, अमेरिकी संगठनों ने उठाई आवाज

Tue, 11 Sep 2018 06:38 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
NRC: American organizations raised voice for Hindu migrants of Bangladesh

अमेरिका स्थित भारतीय-अमेरिकी संगठनों के एक समूह ने बांग्लादेश से आए हिंदू प्रवासियों के लिए भारतीय नागरिकता की मांग उठाई है। समूह ने इस मांग को लेकर एक अभियान भी शुरू किया है। समूह के मुताबिक इन बांग्लादेशी हिंदुओं का नाम असम में राष्ट्रीय नागरिकता सूची (एनआरसी) में शामिल नहीं है।

विज्ञापन


‘सिंह बाहिनी अमेरिका’ ‘ग्लोबल हिन्दू हैरिटेज फाउंडेशन’ और ‘नवबंग’ जैसे संगठनों के बैनर तले यह समूह नागरिकता विधेयक, 2016 के लिए समर्थन की मांग कर रहा है। इसमें सुरक्षा के लिहाज से भारत के पड़ोसी देशों से आने वाले अत्याचार के शिकार अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन का प्रावधान है। 
विज्ञापन


समूह से जुड़े इन सदस्यों ने शिकागो में आयोजित विश्व हिन्दू कांग्रेस के दौरान भारतीय नेताओं से मुलाकात भी की थी। समूह के मुताबिक बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए लाए जाने वाले एनआरसी के भीतर बड़ी संख्या में हिन्दू आबादी का नाम शामिल नहीं है, जबकि एक आकलन के अनुसार करीब 14 लाख से 25 लाख हिन्दू उनकी भारतीय नागरिकता छीने जाने की स्थिति में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा करे भारत
समूह के मुताबिक हिन्दू भाइयों और बहनों के पूर्वज बांग्लादेश में अत्याचार के कारण भारत आए थे। नागरिकों को भारतीय संसाधन उपलब्ध कराने के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि एनआरसी हर राज्य में हो। इसके साथ ही यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि भारत बांग्लादेश से आने वाले गरीब हिन्दुओं की रक्षा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed