फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   now bank robbery with help of bulldozer

अब बैंक डकैती के लिए बुल्डोजर का सहारा!

Sat, 27 Jul 2013 04:32 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 27 Jul 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
now bank robbery with help of bulldozer

बैंक डकैती के क़िस्से तो आपने ज़रूर सुने होंगे लेकिन बुल्डोज़र के ज़रिए डकैती, वह भी अमरीका के न्यूयॉर्क जैसे शहर में। यह ख़बर थोड़ा हैरान करती है।

विज्ञापन


जी हां, भीड़भाड़ वाले न्यूयॉर्क शहर में डकैतों ने बुल्डोज़र के ज़रिए एक बैंक की दीवार और दरवाज़ा तोड़ दिया और पैसा निकालने की कोशिश की।

न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है कि शहर के मेसपेथ इलाके में सुबह तड़के करीब तीन बजे एक बैंक में कुछ अपराधी घुसे। डकैती डालने गए इन अपराधियों ने बुल्डोज़र के ज़रिए बैंक की शीशे की दीवार और दरवाज़ा तोड़कर वहां लगी एटीएम मशीन को बैंक से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


भारी-भरकम बुल्डोज़र के ज़रिए बैंक की दीवार तो टूट गई, लेकिन डकैतों की लाख कोशिशों के बावजूद डकैत एटीएम मशीन को तोड़कर खोल नहीं पाए।

डकैत बैंक के बाहर एटीएम मशीन और बुल्डोज़र दोनों छोड़कर भाग गए। जब पुलिस पहुंची तो बुल्डोज़र का इंजन चालू था।

पुलिस का कहना है कि डकैतों ने यह बुल्डोज़र पास चल रहे एक इमारत के निर्माण की पार्किंग से चुराया था। वहां भी डकैतों ने 30 फीट ऊंचे गेट का मज़बूत ताला तोड़कर इस दो लाख डॉलर की कीमत के बुल्डोज़र को चुराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


'डकैतों ने वाकई बहुत जतन किए'
बैंक के क़रीब ही इमारत के निर्माण कार्य में लगे इस बुल्डोज़र की देखरेख के लिए ज़िम्मेदार मैनेजर डैरन डाउड ने बताया, “उम्मीद है, जल्द ही उन लोगों को पकड़ लिया जाएगा। मेरा तो आधा दिन के काम का नुकसान हो गया, ऊपर से यह बुल्डोज़र भी टूट गया है।”

इमारत में काम करने वाले एक मज़दूर का कहना था कि बुल्डोज़र चलाना कोई आसान काम नहीं है। लगता है कि डकैती में शामिल कोई व्यक्ति बुल्डोज़र चलाने में प्रशिक्षित रहा होगा।

एक अन्य कर्मचारी का कहना था, “यह बड़ी अजीबोग़रीब डकैती है। हमारी गाड़ियां और मशीनें तो चोरी होती रहती हैं लेकिन कभी उनसे बैंक डकैती नहीं की गई।” इलाके में रहने वाले लोग भी इस डकैती से स्तब्ध हैं।

बैंक के करीब ही रहने वाली एक महिला ने बैंक के बाहर तोड़फोड़ देखकर कहा, “इस डकैती के लिए इन डकैतों ने वाकई बहुत जतन किए।”

न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर रेमंड कैली का कहना था, “ये वही डकैत लगते हैं जिन्होंने शहर भर में पिछले कुछ हफ्तों में कम से कम 11 बैंक डकैतियां डाली हैं।”

पुलिस कमिश्नर रेमंड कैली कहते हैं कि दूसरी डकैतियों में भी इसी तरह भारी-भरकम चीज़ों जैसे कार और ट्रक का इस्तेमाल किया जा चुका है।

"इनमें से अधिकतर डकैतियां क्वींस के ही इलाके में हुई हैं। इसके अलावा ब्रुकलिन और मैनहैटन में भी डकैतियां पड़ी हैं, जहां डकैतों ने कार या दूसरे वाहनों का प्रयोग करके बैंक की दीवार या दरवाज़ा तोड़ने की कोशिश की।"


एटीएम तोड़े
न्यूयॉर्क में हाल के महीनों में डकैती की कई वारदात हुई हैं। ऐसे ही एक मामले में ब्रुकलिन के एक बैंक में डकैत कार में ज़ंजीरें बांधकर उससे एटीएम मशीन का दरवाज़ा तोड़ने में कामयाब हो गए थे और नकदी ले उड़े थे।

इसी प्रकार ग्रॉसरी की एक दुकान में लगी एटीएम मशीन को भी कार की मदद से उखाड़ने में अपराधी कामयाब हो गए थे।

ताज़ा मामले में बैंक के अंदर से डकैत कोई नकदी ले गए हैं या नहीं इसकी जांच चल रही है। पुलिस इन्हीं डकैतों को पिछली कई डकैतियों के लिए ज़िम्मेदार मान रही है। पुलिस इलाक़े में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed